CrimeIndia

​कंडोम, पिस्टल और चाकू साथ लेकर आए थे दरिंदे… कालकाजी गैंगरेप में प्री-प्लानिंग का सनसनीखेज खुलासा

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुई गैंगरेप में फिर नए खुलासे हुए हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यो वारदात कोई अचानक हुई घटना नहीं थी. बल्कि मुख्य आरोपी आसिफ और उसके साथियों हेमंत और मुकेश ने इसकी पूरी साजिश पहले से रच रखी थी. पुलिस ने आरोपी आसिफ के पास से एक पिस्टल, एक चाकू और कंडोम बरामद किया है. हथियारों और कंडोम की बरामदगी के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराएं भी एफआईआर में जोड़ दी हैं.

​कंडोम, पिस्टल और चाकू साथ लेकर आए थे दरिंदे… कालकाजी गैंगरेप में प्री-प्लानिंग का सनसनीखेज खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी आसिफ गैंगरेप की नियत से ही पार्क आया था. वो अपने साथ दो हथियार और कंडोम लेकर आया था ताकि हथियारों के बल पर डराधमकाकर दरिंदगी को अंजाम दे सके.

सूत्रों के मुताबिक, आसिफ ने इससे पहले भी आस्था कुंज पार्क में एक जोड़े को चाकू दिखाकर डराने और अश्लील हरकत करने की कोशिश की थी, लेकिन तब अकेला होने के कारण वह कामयाब नहीं हो पाया था. यह पार्क तीनों आरोपियों का अड्डा बना हुआ था.

“जनाब” बोलकर पुलिसकर्मी बनने का नाटक

सोमवार शाम पीड़िता अपने जन्मदिन के मौके पर दोस्त के साथ पार्क में बैठी थी. तभी तीनों आरोपी वहां पहुंचे. पीड़िता और उसके दोस्त को झांसे में लेने के लिए आरोपियों ने पुलिस जैसी भाषा का इस्तेमाल किया. वे बारबार “जनाब” जैसे शब्द बोल रहे थे और “थाने चलो” कहकर धमका रहे थे ताकि उन्हें लगे कि वे सच में पुलिसवाले हैं. इसके बाद आरोपियों ने हथियार के दम पर दोस्त को डराया और नाबालिग से दरिंदगी की.

मोबाइल में अश्लील वीडियो, सर्च हिस्ट्री डिलीट और कपड़े धोए

जांच एजेंसियों द्वारा आरोपियों की डिजिटल एक्टिविटी खंगालने पर कई बातें सामने आई हैं. आसिफ के मोबाइल फोन से कई अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं, जबकि आरोपी मुकेश और हेमंत ने पकड़े जाने के डर से अपने फोन की सर्च हिस्ट्री डिलीट कर दी थी.

हैवानियत को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी एक खाने की दुकान/ढाबे पर गए, जहां उन्होंने खाना खाया. इसके बाद श्रीनिवासपुरी स्थित अपने घर पहुंचे और साक्ष्य मिटाने के लिए अपने कपड़े व लोअर धो डाले. बता दें कि आरोपी हेमंत लॉ का स्टूडेंट रह चुका है, जिससे उसे कानूनी दांवपेच की जानकारी थी.

150 एकड़ का पार्क और सुरक्षा पर गंभीर सवाल

इस खौफनाक खुलासे के बाद 150 एकड़ में फैले आस्था कुंज पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कटघरे में है. इतने बड़े पार्क में महज 27 गार्ड तैनात हैं और कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से अंधेरा पसरा रहता है. पुलिस अब तीनों आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर यह पता लगा रही है कि क्या आसिफ पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply