घर में सुख-शांति और खुशहाली का सबसे बड़ा दुश्मन बुरी नजर होती है। कई बार सब कुछ ठीक चल रहा होता है, फिर भी अचानक परिवार में तनाव, आर्थिक परेशानी या अन्य समस्एंया शुरू हो जाती है। वास्तु शास्त्र में इसे ‘दृष्टि दोष’ कहा गया है। हालांकि, इसे कुछ प्रभावी वास्तु उपायों से बुरी नजर को रोका जा सकता है।

मुख्य द्वार पर स्वास्तिक और ॐ का चिन्ह
घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है। बुरी नजर को रोकने के लिए मुख्य द्वार पर सिंदूर या हल्दी से स्वास्तिक या ॐ का चिन्ह बनाना चाहिए। यह चिन्ह सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। इससे नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं और परिवार की खुशहाली बनी रहती है।
नमक और फिटकरी का पानी
नमक और फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा सोखने की अद्भुत शक्ति रखते हैं। सप्ताह में कम से कम दो बार पोछे के पानी में सेंधा नमक मिलाकर पूरे घर की सफाई करें। साथ ही, एक कांच के कटोरे में फिटकरी का टुकड़ा रखकर बाथरूम के कोने में रख दें। यह उपाय घर की नजर उतारने और वातावरण शुद्ध करने में बहुत कारगर है।
मोर पंख वास्तु में काफी शुभ माना जाता है। अगर आपको लगता है कि घर पर नजर लगी है, तो लिविंग रूम या मुख्य द्वार के पास तीन मोर पंख लगा दें। मोर पंख ना सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि वास्तु दोषों को भी दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाता है। .
नींबू-मिर्च का उपाय
यह सबसे पुराना और असरदार वास्तु उपाय है। हर शनिवार या मंगलवार को मुख्य द्वार पर एक नींबू में 7 हरी मिर्चें लटका दें। इसकी गंध कीड़ों-मकोड़ों को दूर रखती है, जबकि वास्तु के अनुसार यह बुरी नजर को सोख लेता है। नींबू-मिर्च को हर हफ्ते बदलते रहें।
प्रतिदिन शाम को कपूर और गुगल की अगरबत्ती या छड़ी जलाकर पूरे घर में धुआं दिखाएं। इसकी खुशबू न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि घर में मौजूद किसी भी नकारात्मक ऊर्जा या बुरी शक्ति का नाश करती है। इससे घर का माहौल शांत और सकारात्मक हो जाता है।
उपायों को करते समय रखें इन बातों का ध्यान
ये उपाय तभी असरदार होते हैं, जब इन्हें सच्ची श्रद्धा और नियमित रूप से किया जाए। बुरी नजर से बचाव के लिए घर को साफ-सुथरा रखना भी जरूरी है। अगर घर में बार-बार परेशानी आ रही है, तो इन उपायों के साथ वास्तु विशेषज्ञ से भी सलाह ले सकते हैं।
सुरक्षा का कवच है पॉजिटिव एनर्जी
बुरी नजर से बचाव के लिए वास्तु के ये सरल उपाय बहुत प्रभावी हैं। इन्हें अपनाकर आप अपने घर में खुशहाली, शांति और समृद्धि बनाए रख सकते हैं। याद रखें, सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध मन ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें

