
Satya Report:
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया पर पोस्ट से मचाया हड़कंप .
ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर लिखा, “इजरायल ने मुझे ईरान के साथ युद्ध के लिए कभी नहीं मनाया। 7 अक्टूबर के नतीजे और मेरा आजीवन विश्वास कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए…इन्हीं ने मुझे यह फैसला करने पर मजबूर किया। मैं फेक न्यूज के पंडितों और पोल्स को देखता-पढ़ता हूं तो पूरी तरह हैरान रह जाता हूं। जो कुछ वे कहते हैं उसमें 90% झूठ और मनगढ़ंत कहानियां होती हैं, और पोल्स पूरी तरह से रिग्ड हैं। ठीक वैसे ही जैसे 2020 का राष्ट्रपति चुनाव रिग्ड था। जैसे वेनेजुएला के नतीजे, जिनके बारे में मीडिया बात करना पसंद नहीं करता, ठीक वैसे ही ईरान के नतीजे अद्भुत होने वाले हैं। और अगर ईरान के नए नेता (शासन परिवर्तन!) समझदार हैं, तो ईरान का भविष्य महान और समृद्ध हो सकता है!”



