Satya Report: भारतीय टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी अगली सीरीज जून महीने की शुरुआत में खेलनी है, जिसमें उसका सामना घर पर अफगानिस्तान से टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है। इससे पहले सभी की नजरें टीम इंडिया के खिलाड़ियों के फिटनेस पर भी है, जिसमें 2 तेज गेंदबाज आकाश दीप और हर्षित राणा का बाहर होना लगभग तय है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर होने वाली लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेलनी है और इन दोनों ही प्लेयर्स का इस सीरीज में भी वापसी करना मुश्किल है।

अभी रिहैब प्रोसेस से गुजर रहे हैं आकाश दीप और हर्षित राणा
आकाश दीप और हर्षित राणा को लेकर बात की जाए तो दोनों ही तेज गेंदबाज पिछले काफी समय से इंजरी के चलते मैदान से बाहर चल रहे हैं। आकाश दीप जहां बैक इंजरी की समस्या से जूझ हैं तो वहीं हर्षित राणा घुटने में लगी चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से ठीक पहले बाहर हो गए थे। ऐसे में इनकी वापसी को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई को बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि आकाश दीप और हर्षित राणा अभी रिहैब के प्रोसेस से गुजर रहे हैं। दोनों ही तेज गेंदबाजों को मैच फिटनेस हासिल करने में अभी और समय लगेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच और इंग्लैंडआयरलैंड दौरे से पहले दोनों के फिट होने की संभावना काफी कम है। उन्होंने अभी फिलहाल एक्सरसाइज शुरू कर दी है, जिसमें इसके बाद जॉगिंग, रनिंग, स्प्रिंट और फिर रिटर्न टू प्ले से संबंधित प्रैक्टिस शुरू करेंगे।
अगस्त में मैदान पर वापसी कर सकते हैं आकाश दीप
बैक इंजरी की समस्या से जूझ रहे आकाश दीप पिछले एक साल में भारतीय टेस्ट स्क्वाड का अहम हिस्सा रहे हैं। उनकी मैदान पर वापसी को लेकर संभावना के बारे में देखा जाए तो अगस्त महीने में वह दलीप ट्रॉफी से वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा नितीश राणा की मैदान पर वापसी को लेकर अभी कुछ तय नहीं हैं। ऐसे में टीम इंडिया को इन दोनों ही तेज गेंदबाजों की कमी आगामी कुछ सीरीज में जरूर खलेगी। भारतीय टीम को घर पर 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जबकि 14 से 20 जून तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए रवाना हो जाएगी।



