CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

फ्लैट में बंद थी युवती, दूसरे कमरे में फंदे से लटका मिला B.Tech छात्र; पुलिस ने महिला दोस्त समेत युवक को किया गिरफ्तार…

फ्लैट में बंद थी युवती, दूसरे कमरे में फंदे से लटका मिला B.Tech छात्र; पुलिस ने महिला दोस्त समेत युवक को किया गिरफ्तार…

गाजियाबाद में अमरोहा के रहने वाले B.Tech छात्र अमन सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी महिला दोस्त रितिका और सदरपुर के रहने वाले अभिषेक को गिरफ़्तार किया है.

 उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में अमरोहा (Amroha) के रहने वाले B.Tech छात्र अमन सिंह की आत्महत्या (Suicide Case) के मामले में पुलिस ने उसकी महिला दोस्त रितिका और सदरपुर के रहने वाले अभिषेक को गिरफ़्तार किया है.

छात्र ने गुरुवार सुबह मसूरी पुलिस स्टेशन के इलाके में मौजूद फ्लोरा एन्क्लेव सोसाइटी में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें की पूरा माजरा क्या है.

फंदे से लटका मिला था अमन का शव

गुरुवार सुबह मसूरी के फ्लोरा एन्क्लेव में हड़कंप मच गया, जब एक BCA छात्रा ने ‘डायल 112’ पर कॉल करके पुलिस को बताया कि उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला; हालांकि, उसी फ्लैट के दूसरे कमरे में अमरोहा के B.Tech छात्र अमन (23) का शव फंदे से लटका मिला.

परिवार ने जताई थी हत्या की आशंका

जांच से पता चला कि वह पंजाब के मोहाली ज़िले के बनूर में एक यूनिवर्सिटी में B.Tech कंप्यूटर साइंस का छात्र था. वह पढ़ाई में होशियार था और B.Tech के तीसरे साल में यूनिवर्सिटी टॉपर रहा था. मसूरी पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा था; हालांकि, परिवार ने हत्या की आशंका जताई थी.

पुलिस ने महिला दोस्त और एक युवक को किया गिरफ्तार

शनिवार को पुलिस ने इस मामले में उसकी महिला दोस्त रितिका और सदरपुर के रहने वाले अभिषेक को गिरफ़्तार किया. आगे की जानकारी का इंतज़ार है. गौरतलब है कि युवक अपनी महिला दोस्त से मिलने फ्लोरा एन्क्लेव आया था. बयानों के अनुसार, युवती किसी काम से बाहर गई थी और लौटने पर उसने उसे छत के पंखे से लटका हुआ पाया. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply