
Kanpur Extramarital Affair Sister Murder: विवाहेतर संबंध या अवैध संबंधों का अंजाम हमेशा विनाशकारी होता है. यह सिर्फ एक रिश्ते का टूटना नहीं, बल्कि विश्वासघात, सामाजिक बदनामी, मानसिक तनाव और कई बार खूनी हिंसा की वजह भी बन जाता है. उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध संबंधों का भेद खुलने के डर से देवर-भाभी द्वारा मिलकर ननद की हत्या करने का मामला सामने आया तो लोग चौंक गए. देवर और भाभी ने पहले तो मारा ननद को मारा फिर ससुर व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शव नदी में फेंक दिया. जांच के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी भाई मिलन को गिरफ्तार कर लिया. हैरत की बात यह है कि परिवार को जब पता तो उन्होंने कानून का सहारा लेने के शव को छिपाने में मदद की. अब तक इस हत्याकांड में कई लोग गिरफ्तार हो चुका है. ताजा मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी देवर को भी गिरफ्तार कर लिया है.
भाभी के साथ मिलकर देवर ने की बहन की हत्या
5 जून, 2026 को बहन ज्योति (19) ने अपनी भाभी को देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसका जब ज्योति ने इसका विरोध किया. उसने देवर और भाभी से यह भी कहा कि वह अवैध संबंधों की जानकारी भाई वीरू को दे देगी. ज्योति की इस धमकी से भाभी और देवर मिलन डर गए. मौका मिलते ही मिलन ने भाभी के साथ मिलकर बहन ज्योति पर चाकू से हमला बोल दिया. हैरत की बात यह है कि इसके बाद मिलन ने अपने पिता मानसिंह, सुशील उर्फ मोला सोनू की मदद से ज्योति का शव को दरी में लपेट कर सेंगुर नदी में फेंक दिया. इसके बाद चाकू भी नदी में फेंक दिया.
डेढ़ से चल रहा था भाभी-देवर में संबंध
थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी मिलन को मंगलपुर-झींझक मार्ग पर औरंगाबाद मोड़ के पास से धर दबोचा. इसके बाद पूछताछ में उसने बताया कि बड़े भाई वीरू अक्सर मजदूरी करने के लिए दूसरे प्रांतों में लंबे समय के लिए चला जाता था. इसके बाद भाभी रेखा के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ने लगीं. पिछले डढ़े साल से भाभी रेखा के साथ उसके संबंध थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि ज्योति की हत्या के मामले में उसके पिता व भाभी की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है. गिरफ्तार भाई मिलन को कोर्ट में पेश किया गया है. वहां से उसे जेल भेज दिया गया है.



