CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

जिसे प्यार कर घर बसाया, 3 साल बाद उसकी मौत! पत्नी का शव लेकर ससुराल पहुंचा पति, जांच शुरू..

Featured Image

प्रेम विवाह कर पति के साथ बेंगलुरु में रह रही एक महिला का शव सोमवार को उसके मायके लाया गया। विवाहिता का शव देख परिवारजन में चीख पुकार मच गई। मृतका मायके पक्ष ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। सिकंदरपुर निवासी श्वेता ने पड़ोसी गांव घटोरवा के रहने वाले विनेश से करीब तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था।

कुछ दिनों बाद वह विनेश के साथ बेंगलुरु चली गई और वहीं रह रही थी। सोमवार को तीन साल बाद विनेश एंबुलेंस से उसका शव लेकर ससुराल पहुंचा। मृतका के परिवारजन विनेश पर ही श्वेता को मार डालने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित होने लगे। श्वेता की मां छेदाना ने चंदापुर पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने व केस दर्ज कराने की मांग की है।

मृतका की बहन मोनी ने बताया कि श्वेता से उनकी बीते शुक्रवार की सुबह मोबाइल से बात हुई तो श्वेता ने बताया सब ठीक है। उसने विनेश से कुछ विवाद होने की बात भी बताई थी। परिवारजन ने आरोप लगाया कि उसकी श्वेता की हत्या उसके पति विनेश ने ही की है। चंदापुर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बंगलुरू की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply