CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

जिसे​​​ मृत समझकर​​​​​ तलाश रही थी पुलिस, वह जिंदा मिली! भाई ने ससुराल वालों पर लगाया था हत्या कर शव गायब करने का आरोप

जिसे​​​ मृत समझकर​​​​​ तलाश रही थी पुलिस, वह जिंदा मिली! भाई ने ससुराल वालों पर लगाया था हत्या कर शव गायब करने का आरोप

संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश: जिस महिला की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में पुलिस ससुराल वालों की तलाश और मामले की जांच कर रही थी, वह अचानक जिंदा मिल गई। महिला के भाई ने अपने बहनोई समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या और शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने गुरुवार देर रात लापता महिला रिंकू को जीवित बरामद कर लिया। इस खुलासे के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।

चार साल पहले हुई थी शादी, ससुराल में प्रताड़ना का आरोप

जानकारी के मुताबिक, विनय कुमार की बहन रिंकू की शादी करीब चार साल पहले गांव के ही देवेंद्र राव से हुई थी। भाई का आरोप था कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग रिंकू को प्रताड़ित करने लगे थे। इसको लेकर रिंकू ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

इसी बीच रिंकू अचानक ससुराल से लापता हो गई। बताया गया कि उसका पति देवेंद्र भी घर छोड़कर चला गया था। काफी समय तक बहन की कोई जानकारी नहीं मिलने पर विनय ने ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

भाई ने पति समेत पांच लोगों पर लगाया था हत्या का आरोप

बहन का पता नहीं चलने पर विनय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति देवेंद्र, ससुर नागेंद्र, सास बिंद्रावती, देवर चित्रसेन और रिश्तेदार संतोष ने मिलकर रिंकू की हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया।

विनय के मुताबिक, थाने में सुनवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर धनघटा पुलिस ने 17 अगस्त को पांचों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

गुरुवार देर रात जिंदा मिली रिंकू, पुलिस भी रह गई हैरान

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लापता रिंकू को गुरुवार देर रात जीवित बरामद कर लिया। जिस महिला की हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था, उसके जि

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply