महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट की दुनिया में कप्तानों का कप्तान कहा जाता है। उनकी रणनीति, शांत स्वभाव और मुश्किल परिस्थितियों में मैच पलटने की काबिलियत ने उन्हें दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल किया है। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर धोनी को भी कई बार ऐसे कप्तानों का सामना करना पड़ा, जिन्होंने अपनी रणनीति से उन्हें मात दी। इनमें रोहित शर्मा , गौतम गंभीर और विराट कोहली जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आईपीएल के आंकड़े बताते हैं कि धोनी के सामने इन कप्तानों ने भी कई बार जीत का परचम लहराया था।

रोहित शर्मा ने MS Dhoni को दी थी कड़ी टक्कर
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी की टक्कर हमेशा से दिलचस्प रही है। दोनों ही कप्तानों ने अपनीअपनी टीमों को पांचपांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए रोहित ने कई मौकों पर चेन्नई सुपर किंग्स के सामने शानदार प्रदर्शन किया।
दोनों कप्तानों के बीच कप्तान के रूप में खेले गए 20 मुकाबलों में रोहित की टीम ने 11 बार जीत हासिल की, जबकि महेंद्र सिंह धोनी की टीम को 9 मैचों में सफलता मिली। यानी आमनेसामने की इस लड़ाई में रोहित का पलड़ा भारी रहा।
गौतम गंभीर और विराट कोहली ने भी दी चुनौती
गौतम गंभीर का नाम भी उन कप्तानों में शामिल है, जिन्होंने आईपीएल में अपनी रणनीति से अलग पहचान बनाई। कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए गंभीर ने टीम को दो बार आईपीएल का खिताब दिलाया। उनकी कप्तानी में केकेआर ने कई मजबूत टीमों को चुनौती दी।
वहीं विराट कोहली भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के सामने उतरे। हालांकि, दोनों के बीच मुकाबलों का नतीजा अलगअलग मौकों पर बदलता रहा। विराट की कप्तानी में आरसीबी ने कई बार चेन्नई को मुश्किल में डाला।
आंकड़ों में आज भी MS Dhoni का दबदबा कायम
भले ही रोहित और गंभीर जैसे कप्तानों ने महेंद्र सिंह धोनी को कई मौकों पर चुनौती दी हो, लेकिन आईपीएल के कुल कप्तानी रिकॉर्ड में धोनी का दबदबा आज भी नजर आता है। उन्होंने 235 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें 136 मैच जीते और 97 में हार मिली। वहीं रोहित शर्मा ने 158 मैचों में कप्तानी करते हुए 89 जीत दर्ज कीं,
जबकि गौतम गंभीर ने 129 मुकाबलों में 71 जीत हासिल कीं। विराट कोहली के नाम 143 मैचों में 68 जीत दर्ज हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि महेंद्र सिंह धोनी को चुनौती देने वाले कप्तानों की कमी नहीं रही, लेकिन लंबे समय तक लगातार सफलता हासिल करने के मामले में उनका रिकॉर्ड बेहद खास है।



