Satya Report: गर्मी में तेज धूप के कारण पूरा घर गर्म हो जाता है। एसी कूलर बंद करते ही घर की दीवारें और फर्श भी गर्म हो जाता है। ऐसे में एक मिनट के लिए बैठना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप घर को मौसम के हिसाब से बदलने की कोशिश करें। गर्मी में कुछ बदलाव करने से आपका घर और कमरा काफी ठंडा रहेगा। आइये जानते हैं गर्मी में घर को ठंडा कैसे रखें?

गर्मी में घर को ठंडा कैसे रखें?
मोटे पर्दे लगाएं गर्मियों में घर में मोटे पर्दों का उपयोग करें। खिड़की और दरवाजे पर मोटे और भारी पर्दे लगाने से घर में धूप कम आती है। रौशनी कम आती है, जिससे घर में हल्का अंधेरा रहता है और कूल इफेक्ट आता है। बालकनी में बांस वाली चिक लगा दें इससे धूप बालकनी और कमरे के अंदर नहीं आती है और घर ठंडा रहता है।
प्लांट लगाएं घर को ठंडा रखने के लिए गर्मी में इनडोर प्लांट लगाएं। घर के अंदर रखने से पौधे भी खराब नहीं होते और घर भी ठंडा रहता है। पौधों में नमी और पानी रहता है जिससे आपके घर में नमी बनी रहती है। पानी की वजह से हवा भी ठंडी होती रहती है। गर्मी में हरेभरे पौधे कूल फील कराते हैं। इनडोर प्लांट गर्मी के लिए बेस्ट हैं।
कार्पेट और चादर बदलें तेज गर्मी में हल्के रंग के कार्पेट और चादर इस्तेमाल करें। फ्लावर प्रिंट, हल्के रंगों वाली और कॉटन की चादर बिछाएं। इससे आपको ठंडक का अहसास होगा। गर्मी में कॉटन के कपड़े वाली चादर, कुशन कवर और रग कूल इफेक्ट देते हैं।
दीवारों और छत को ठंडा रखें अगर छत बहुत ज्यादा गर्म रहने लगी है। आप कहीं टॉप फ्लोर पर रहते हैं तो अपने कमरे की छत को ठंडा रखने के लिए कूल रूफ कोटिंग या सफेद पेंट करवाएं। ऐसा पेंट सूरज की गर्मी को कम सोखता है और कमरा जल्दी गरम नहीं होता है। शाम के वक्त छत पर पानी डालकर ठंडा कर लें।
वेंटिलेशन का ध्यान रखें रात में जब मौसम ठंडा हो जाता है तो घर के खिड़की और दरवाजे हल्के खोल दें। हवा का अच्छा वेंटिलेशन होने से घर ठंडा रहता है। रात में खिड़की दरवाजे खोल दें, जिससे कमरे में फ्रेश एयर आए। इससे घर का टेंपरेचर बैलेंस रहता है।



