CrimeIndiaTrending

महिला पुलिसकर्मियों के उस सीक्रेट ऑपरेशन की कहानी, जिससे खुली TCS में ‘धर्म परिवर्तन रैकेट’ की पोल

नासिक के TCS BPO कैंपस में कथित धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के मामले में अब नया मोड आ गया है. इस मामले की SIT जांच में इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आया है. साथ ही WhatsApp चैट और कई आरोपियों की भूमिका सामने आई है. पढ़ें पूरी कहानी.
3D render of a crime scene tape against defocussed background

Satya Report: महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) के BPO कैंपस कथित तौर पर धर्म परिवर्तन, यौन उत्पीड़न और मानसिक दबाव का बड़ा नेटवर्क चलने की आशंका जताई जा रही है. इस मामले ने कॉर्पोरेट वर्कप्लेस की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह सिर्फ एक सामान्य उत्पीड़न का मामला नहीं बल्कि संगठित गतिविधियों का हिस्सा हो सकता है. अहम बात ये है कि इस मामले की शुरुआती जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आया है, जिससे केस और संवेदनशील हो गया है.

इस पूरे मामले की शुरुआत फरवरी 2026 में हुई, जब एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने नासिक पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में दावा किया गया कि कंपनी में काम करने वाली एक हिंदू महिला रमज़ान के रोज़े रख रही थी. इस जानकारी के आधार पर पुलिस को शक हुआ और उन्होंने गुप्त ऑपरेशन शुरू किया. यह ऑपरेशन धीरे-धीरे एक बड़े खुलासे में बदल गया, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं.

पुलिस ने गुप्त जांच के तहत महिला कांस्टेबलों को हाउसकीपिंग स्टाफ बनाकर कंपनी के अंदर तैनात किया. इन अधिकारियों ने कैंपस के भीतर की गतिविधियों पर नजर रखी और कई अहम सबूत जुटाए. इस दौरान यह संकेत मिले कि कुछ टीम लीडर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे थे. जांच में सामने आया कि कर्मचारियों को निशाना बनाकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply