IndiaTrending

दीवार टूटी और बाहर आया 90 करोड़ का सच! जानिए कैसे रातों-रात बदली इस 18 साल के लड़के की दुनिया..

Featured Image

जब आप गर्मियों की छुट्टियों में पॉकेट मनी कमाने के लिए मजदूरी कर रहे हों, और अचानक फावड़े के नीचे से ऐसा खजाना निकल आए, जिसकी आपने सपने में भी कल्पना न की हो तो सोचिए आपका क्या हाल होगा? बेल्जियम में एक 18 साल के छात्र के साथ बिल्कुल ऐसा ही हुआ हैय सीवेज खोदते वक्त इस लड़के के हाथ ऐसा खजाना लगा कि उसकी रातों-रात किस्मत ही चमक गई.

क्या है पूरा मामला?

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, बेल्जियम के सिंट-गिलिस-डेंडर्मोंडे शहर में एक पूर्व शराब बनाने वाली पुरानी फैक्ट्री की जमीन पर री-डेलवपमेंट का काम चल रहा था. गर्मियों की छुट्टियों में कोबे नाम का 18 साल का एक छात्र वहां मजदूरी कर रहा था. वह सीवेज सिस्टम के लिए जमीन में गड्ढे खोद रहा था, तभी उसे जमीन के नीचे कुछ अजीब सी चीज दिखाई दी.

शुरुआत में कोबे और उसके साथियों को लगा कि शायद ये आम 1 यूरो के सिक्के हैं. लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने मिट्टी हटाई और गहराई से खुदाई की, तो उनके होश उड़ गए. वहां ईंटों से बंद एक पुराने तहखाने की दीवार के अंदर छिपा हुआ सोने का भारी-भरकम जखीरा मिला. इस खजाने में सोने के सिक्के, सोने के टुकड़े और कई सोने की छड़ें शामिल थीं. विशेषज्ञों के मुताबिक, इस पूरे खजाने की कीमत करीब 90 लाख यूरो यानी लगभग 90 करोड़ रुपए है.

क्यों और कैसे छिपाया गया था यह खजाना?

जांच में सामने आया कि यह जगह 19वीं शताब्दी के अंत में फैक्ट्री के मालिक थियोफिलस वैन एशे के लिए बनाई गई थी. इतिहास के पन्नों को खंगालने पर पता चला कि यह पुरानी शराब की फैक्ट्री 1899 से 1970 के बीच चलती थी. अधिकारियों का मानना है कि सोने को किसी आम तिजोरी में रखने के बजाय जानबूझकर ईंटों की दीवार के पीछे बेहद चालाकी से सील किया गया था ताकि कोई इसे ढूंढ न सके.

अब आगे क्या होगा? कानूनी पेंच में फंसा खजाना

इस ऐतिहासिक और चौंकाने वाली खोज के बाद कोबे और उसके साथियों ने बिना देर किए तुरंत पुलिस और निर्माण कार्य की देखरेख कर रही संस्था को इसकी सूचना दी. फिलहाल, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सारा सोना ब्रुसेल्स की एक सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया है.

अब अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह सोना किसी पुरानी चोरी, किसी आपराधिक गतिविधि या फिर किसी अनसुलझे वारिस के दावों से जुड़ा हुआ है. इतनी बड़ी रकम सामने आने के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि इस खजाने के कानूनी मालिक को लेकर एक लंबी और पेचीदा कानूनी लड़ाई छिड़ने वाली है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply