CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

बॉयफ्रेंड और एक अन्य के साथ मिलकर पत्नी ने पति का दबाया गला, फिर पुलिस को किया फोन- ‘चारपाई पर पड़ा है शव’

Satya Report: पुलिस की टीम ने मृतक पति का शव घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी पत्नी, उसके बॉयफ्रेंड और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बॉयफ्रेंड और एक अन्य के साथ मिलकर पत्नी ने पति का दबाया गला, फिर पुलिस को किया फोन- ‘चारपाई पर पड़ा है शव’

AI Image

मुंह और नाक के पास रस्सी के निशान

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि तुला का पुरवा मजरा बेती निवासी रीना यादव ने 19 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी कि उसके पति देवतादीन (40) का शव सुबह छह बजे घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। शरीर पर मुंह-नाक के पास खून और गले पर रस्सी के निशान थे।

जानिए निकला पोस्टमार्टम रिपोर्ट में

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट मिलने पर गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि देवतादीन की पत्नी रीना ने ही प्रेमी सुभाष पाल व उसके साथी गुड्डू पटेल के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या की थी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अमित चौरसिया के संयुक्त दल को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी डीहा स्थित दुआर नाला के पास मौजूद हैं जिसके बाद घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। .

कानूनी कार्रवाई कर भेजा गया जेल

एएसपी ने कहा, ‘पूछताछ में रीना ने प्रेमी और सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।’ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply