CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

नदी में छलांग लगाने: की तैयारी कर रहा था युवक, डायल-112 ने समय रहते बचाया’

नदी में छलांग लगाने: की तैयारी कर रहा था युवक, डायल-112 ने समय रहते बचाया’

गरियाबंद: पुलिया के पास एक युवक नदी में छलांग लगाने की तैयारी कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर मिली सूचना और पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

जानकारी के मुताबिक, भागुराम निषाद ने युवक के नदी में कूदने की आशंका को देखते हुए डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंच गई। वहां एक युवक पुलिया के पास नदी में जाने की तैयारी में था।

स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने की कोशिश की और उसे सुरक्षित तरीके से पुलिया की ओर बाहर निकाला। इसके बाद उसे कपड़े पहनाए गए और उसकी पहचान व घर के बारे में जानकारी ली गई। युवक ने अपना नाम और गांव की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस टीम युवक को उसके घर लेकर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटे को सुरक्षित देखकर परिवार के लोग भावुक हो गए और उसे गले लगा लिया।

इस पूरे मामले में समय पर दी गई सूचना सबसे अहम रही। सूचना मिलने में थोड़ी भी देरी होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बचाया और उसे उसके परिवार तक पहुंचाया।

इस कार्रवाई में आरक्षक कृष्ण कुमार राय और चालक भानु प्रताप ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, घटना की जानकारी समय रहते पुलिस को देने वाले भागुराम निषाद की तत्परता से भी युवक की जान बचाने में मदद मिली।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply