
कास्टेलफिदार्दो, इटली: सोचिए, किसी घर के टॉयलेट से विशाल अजगर निकलने की खबर मिले तो आसपास के लोगों की क्या हालत होगी। इटली के एक कस्बे में ऐसी ही सूचना ने दमकल विभाग और वन अधिकारियों को करीब 48 घंटे तक परेशान रखा। घर से लेकर आसपास के इलाकों तक अजगर की तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आखिरकार जांच के दौरान एक ऐसी सच्चाई सामने आई, जिसने पूरे मामले को ही पलट दिया। दरअसल, टॉयलेट में कोई अजगर था ही नहीं। यह पूरा हंगामा 9 साल के बच्चे की बनाई एक तस्वीर के कारण हुआ था।
टॉयलेट से अजगर निकलने की तस्वीर ने मचाई दहशत
इटली के स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 12 नवंबर को कास्टेलफिदार्दो कस्बे में सामने आई थी। एक 9 साल के बच्चे ने अपने घर के लोगों को ऐसी तस्वीर दिखाई, जिसमें बाथरूम के टॉयलेट से एक विशाल अजगर बाहर निकलता नजर आ रहा था।
तस्वीर पहली नजर में इतनी वास्तविक लग रही थी कि घर के बड़ों को लगा कि बाथरूम में सचमुच कोई खतरनाक सांप मौजूद है। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू कर दी।
48 घंटे तक घर में चलती रही तलाश
सूचना मिलने के बाद ओसिमो के दमकलकर्मियों ने घर के बाथरूम और आसपास के हिस्सों की बारीकी से जांच की। हालांकि, उन्हें कहीं भी अजगर का कोई निशान नहीं मिला।
जब काफी देर तक तलाश के बावजूद सांप नहीं मिला तो अधिकारियों ने आशंका जताई कि शायद वह किसी रास्ते से बाहर निकल गया हो। मामले को गंभीरता से लेते हुए अगले दिन फिर जांच की गई। इस बार वन विभाग की सीआईटीईएस इकाई के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। यह इकाई विदेशी और दुर्लभ जीवों से जुड़े मामलों की जांच करती है।
बच्चे के मोबाइल में मिली असली कहानी
जांच के दौरान अधिकारियों ने बच्चे के मोबाइल फोन में मौजूद उस तस्वीर को भी देखा, जिसके कारण पूरा मामला शुरू हुआ था। तस्वीर की बारीकी से जांच करने पर पता चला कि वह किसी वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं थी।
दरअसल, बच्चे ने एआई ऐप की मदद से सामान्य तस्वीर में टॉयलेट से बाहर निकलता हुआ एक विशाल अजगर जोड़ दिया था। डिजिटल तरीके से तैयार की गई तस्वीर इतनी वास्तविक लग रही थी कि बड़े लोग भी उसे देखकर धोखा खा गए।
जब अधिकारियों ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। उसने बताया कि तस्वीर उसी ने बनाई थी और उसमें दिख रहा अजगर पूरी तरह काल्पनिक था।
दोस्त के घर खेलते समय बनाई थी तस्वीर
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बच्चा अपने एक दोस्त के अपार्टमेंट में गया हुआ था। दोनों बच्चे वहां खेल रहे थे और तस्वीरें ले रहे थे। इसी दौरान बच्चे ने बाथरूम की एक तस्वीर को एआई ऐप की मदद से बदल दिया।
उसने उसमें टॉयलेट से बाहर निकलता हुआ अजगर दिखा दिया। बाद में जब उसने यह तस्वीर घर के बड़ों को दिखाई तो किसी को अंदाजा नहीं हुआ कि यह असली नहीं, बल्कि एआई से तैयार की गई है।
बच्चे ने शायद यह नहीं सोचा था कि उसकी बनाई हुई तस्वीर के



