
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। अब अमीषा पटेल ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक यूजर को जवाब दिया है।
हाल ही में अमीषा और हार्दिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दोनों एक पार्टी के दौरान बातचीत करते नजर आए। वीडियो में अमीषा क्रिकेटर को अपने दोस्तों से मिलवाती भी दिखाई दीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की अटकलें लगने लगीं।
एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि अमीषा ने पार्टी के दौरान हार्दिक के कंधे पर हाथ रखा था। यूजर ने इसे दोनों के बीच रिश्ते से जोड़ते हुए लिखा कि रेडिट पर चल रही अफवाहें सच होती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह पोस्ट अमीषा पटेल तक भी पहुंची। एक्ट्रेस ने इसका स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और यूजर को जवाब दिया। अमीषा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी दोस्त के कंधे पर हाथ रखना रोमांटिक है, तो फिर यूजर की बात सही है।
इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि दोस्तों के बीच होने वाली सामान्य बातचीत को रोमांस का नाम क्यों दिया जा रहा है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह उस यूजर को जानती तक नहीं हैं, लेकिन उनकी पोस्ट देखकर ऐसा लगता है कि शायद उनकी कोई लड़की दोस्त नहीं है। अमीषा ने यह भी कहा कि ऐसी बातें पोस्ट करने से पहले लोगों को दोस्ती को समझना चाहिए।
हार्दिक के साथ रिश्ते की अफवाहों पर लगा विराम?
अमीषा और हार्दिक के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, अमीषा के जवाब से साफ है कि वह दोनों के बीच के रिश्ते को सिर्फ दोस्ती के तौर पर देख रही हैं और वायरल वीडियो को लेकर बनाई जा रही रोमांटिक अटकलों से सहमत नहीं हैं।
माहीका शर्मा को डेट कर रहे हैं हार्दिक
वहीं, हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम मॉडल माहीका शर्मा के साथ जुड़ता रहा है। हार्दिक ने साल 2025 में इंस्टाग्राम पर माहीका के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इससे पहले क्रिकेटर की शादी एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है।



