IndiaTrendingUttar Pradesh

अलीगंज के कोचिंग सेंटर में आग से मची अफरा-तफरी, कई छात्र फंसे; जान बचाने के लिए छत से लगाई छलांग..

अलीगंज के कोचिंग सेंटर में आग से मची अफरा-तफरी, कई छात्र फंसे; जान बचाने के लिए छत से लगाई छलांग..

लखनऊ के अलीगंज में एक दुकान में भीषण आग लग गई, इसके ऊपर कोचिंग सेंटर चल रहा था. आग और धुएं के बीच कई छात्र-छात्राएं इमारत में फंस गए. जान बचाने को कुछ छत से कूदे, घायल हुए. मुख्यमंत्री ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को बचाव और राहत के निर्देश दिए.

लखनऊ के पुरनिया में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग

राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया इलाके में शनिवार को एक दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. जिस इमारत में आग लगी, उसके ऊपर एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था. आग और धुएं के बीच कई छात्र-छात्राएं इमारत में फंस गए. अपनी जान बचाने के लिए कुछ छात्रों ने इमारत के छज्जे और छत से कूद गए.

आग लगने के बाद पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों ने भी राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया. दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग परह काबू पाने के लिए काफी मशक्कत कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अधिकारियों के अनुसार, इमारत में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि, अफरा-तफरी में इमारत के छज्जे और छत से कूदने पर कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने, घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने और पूरे घटनाक्रम की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है. फिलहाल, मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस-प्रशासन और दमकल टीम मौजूद हैं. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply