Weather: दिल्ली, यूपी और एमपी सहित कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून ने देश के कई हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ते हुए गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मूकश्मीर, लद्दाख और हरियाणा व पंजाब के कुछ और क्षेत्रों को कवर कर लिया है. IMD के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के शेष इलाकों में भी आगे बढ़ने की संभावना है. आइए जानत हैं कि आज दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली में बारिश का अलर्ट
आज दिल्ली में बिजली कड़कने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधीतूफान और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार 2 जुलाई से 7 जुलाई तक लगातार दिल्ली में बारिश होने का अनुमान है. आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
यूपी, एमपी और राजस्थान में भारी बारिश
आईएमडी के मुताबिक 2 से 7 जुलाई के बीच उत्तरपश्चिम भारत के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मूकश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, एमपी और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है.
60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान कई राज्यों में गरजचमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. खासतौर पर दिल्लीएनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इसकी अधिक संभावना है और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
इन राज्यों में भी होगी बारिश
इसके अलावा पश्चिमी और मध्य भारत के गुजरात, कोंकणगोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मध्य प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अच्छी बारिश का अनुमान है.
मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव, निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति, भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है. लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग की सलाह का पालन करें.



