DharamIndiaTrending

कंगाली और नकारात्मकता को देती हैं बढ़ावा, फटे-पुराने कपड़ों के साथ घर से निकाल फेंके ये 2 चीजें..

कंगाली और नकारात्मकता को देती हैं बढ़ावा, फटे-पुराने कपड़ों के साथ घर से निकाल फेंके ये 2 चीजें..

Vastu Upay: घर की साफ-सफाई और व्यवस्थित माहौल बहुत मायने रखता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में मौजूद हर वस्तु किसी न किसी प्रकार की ऊर्जा को प्रभावित करती है। ऐसे में लंबे समय तक टूटी-फूटी या अनुपयोगी चीजें घर में रखने से नेगेटिविटी बढ़ती है। ऐसी चीजों को हटा देना चाहिए, क्योंकि इनकी ऊर्जा सकारात्मक वातावरण में बाधा बन सकती हैं। चलिए जानते हैं वास्तु अनुसार घर में कौन सी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, जो कंगाली और नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं।

फटे-पुराने कपड़े न करें जमा

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, बहुत ज्यादा पुराने, फटे कपड़े या ऐसे परिधान जो लंबे समय से उपयोग में लाए गए हो, इन्हें घर में संभालकर रखना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि ऐसे कपड़े न केवल अव्यवस्था बढ़ाते हैं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित कर सकते हैं। जो कपड़े बहुत पुराने हो गए हो या आप जिन्हें इस्तेमाल नहीं करते हैं, ऐसे कपड़े जरूरतमंद लोगों को दान कर देना चाहिए।

ऐसा कांच घर से कर दें बाहर

घर में रखा टूटा हुआ शीशा, दरार वाला कांच या चटकी हुई कांच का सामान भी अशुभ होती हैं। वास्तु मान्यता है कि ऐसी चीजें मानसिक तनाव और पारिवारिक असंतुलन का कारण बन सकती हैं। इसलिए घर में कहीं टूटा हुआ कांच रखा है, तो उसे जल्द से जल्द बाहर निकाल दें।

बंद घड़ी न रखें संभालकर

वास्तु शास्त्र में घड़ी को समय, गति और प्रगति का प्रतीक माना गया है। ऐसे में लंबे समय से बंद पड़ी या खराब घड़ी को घर में नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे रुके हुए कार्यों और जीवन में आने वाली बाधाओं का संकेत मिलता है। यदि कोई घड़ी लंबे समय से खराब पड़ी है, तो उसे ठीक करवाना या हटाना बेहतर माना जाता है।

क्यों जरूरी नियमित सफाई?

वास्तु शास्त्र की माने तो घर में गैर जरूरी और बेकार सामान जमा होने से पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो प्रभावित होता है। इसलिए समय-समय पर सफाई कर अनुपयोगी चीजों को हटा देना चाहिए। इससे न केवल घर को व्यवस्थित बनाता है, बल्कि सकारात्मक माहौल बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply