Satya Report: आज के दौर में जहां ‘इश्क’ और ‘तकरार’ दोनों व्हाट्सएप पर शुरू होकर खत्म हो जाते हैं, वहीं भारत का एक कोना ऐसा भी है, जहां आज भी खतों का ‘जादू’ बरकरार है. हिमाचल प्रदेश की बर्फीली वादियों में एक ऐसा डाकघर है, जिसकी ऊंचाई देखकर ही अच्छे-अच्छों का सांस फूल जाए.

SOCIAL MEDIA
World Highest Post Office: जब बात घूमने-फिरने और कुछ तूफानी करने की आती है, तो हिमाचल का नाम जेहन में सबसे पहले आता है, लेकिन लाहौल-स्पीति की गोद में बसा ‘हिक्किम’ गांव सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि अपनी खास ‘पहचान’ के लिए भी मशहूर है. आइए जानते हैं दुनिया के इस अनोखे पोस्ट ऑफिस के बारे में जहां डाकिया भी बादलों को चीर कर पहुंचता है. .
समुद्र तल से करीब 4,440 मीटर की ऊंचाई पर बना यह पोस्ट ऑफिस दुनिया का सबसे ऊंचा कार्यरत डाकघर (World Highest Post Office) है. साल 1983 से यह छोटा सा ढांचा पूरी दुनिया को इस दूरदराज के इलाके से जोड़ने की जद्दोजहद में लगा हुआ है.



