IndiaTrending

कुछ लोग रात में सिर्फ चार घंटे सोते हैं और फिर भी बहुत अच्छा महसूस करते हैं, साइंस ने खोजा रहस्य

Satya Report: हो सकता है कि आपके परिचय में भी कुछ ऐसे लोग हों, जो कम नींद लेते हैं, फिर भी तरोताजा लगते हैं. कम नींद का कोई असर उनकी रोजाना की जिंदगी पर दिखता ही नहीं. दुनियाभर में कुल मिलाकर ऐसे करीब 4 लाख लोग हैं, जो लगातार 4 घंटे की ही नींद लेकर एकदम फिट और फ्रेश रहते हैं. आखिर वो ऐसा कैसे कर लेते हैं. साइंस ने इसकी वजह को खोज निकाला है. आप भी जानिए

कुछ लोग रात में सिर्फ चार घंटे सोते हैं और फिर भी बहुत अच्छा महसूस करते हैं, साइंस ने खोजा रहस्य
दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो रात बहुत कम सोते हैं. तब भी फ्रेश, तरोताजा रहते हैं और बेहतर महसूस करते हैं. आखिर वो ऐसा कैसे कर लेते हैं. क्योंकि सामान्य लोगों को आमतौर पर 7-8 घंटे के नींद की जरूरत होती है. विज्ञान भी इसे लेकर हैरत में है. आखिरी ये लोग कैसे ऐसा कर पाते हैं और उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती.
दुनिया में आजकल लोगों का ज्यादातर समय मोबाइल से लेकर लैपटॉप की स्क्रीन पर गुजरता है, जिससे नींद उनसे छीनने लगती है. हालत इतनी खराब है कि अमेरिका की वयस्क आबादी का करीब एक तिहाई हिस्सा हर रात तरीके से नींद भी नहीं ले पा रहा है और केवल अमेरिका में ही क्यों दुनिया में ऐसे हालात अब बढ़ते जा रहे हैं.

क्या ऐसे लोगों के पास कोई महाशक्ति होती है

हालांकि दुनिया की आबादी के एक छोटे हिस्से के लिए ये समस्या ही नहीं है. क्योंकि ऐसे लोगों के पास एक छिपी हुई महाशक्ति है. जिसके कारण वो केवल चार घंटे नींद लेकर एकदम सही हैं. आप मानें या ना मानें लेकिन दुनिया की आबादी के 1 से 3 फीसदी लोगों को सामान्य लोगों की तरह 8 घंटे नींद की जरूरत ही नहीं है
.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply