
इन दिनों लंबी सिटिंग जॉब करने से पॉश्चर की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। कंप्यूटर पर घंटों काम करने से कमर दर्द और कंधों में दर्द की समस्या लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करने लगी है। वैसे को कमर दर्द महिला और पुरुष किसी को भी हो सकता है, लेकिन महिलाओं में ये समस्या ज्यादा देखी जाती है। खासतौर से बच्चा होने के बाद महिलाओं में पीठ और कमर दर्द काफी बढ़ जाता है। इसके कई दूसरे कारण जैसे पोषण की कमी, खराब पॉश्चर, कुछ भारी काम करने या अन्य कारण भी हो सकते हैं। अगर आपको भी बहुत ज्यादा बैक पेन की समस्या रहती है तो इसके लिए एक खास पाउडर बनाकर रख लें। इस पाउडर का सेवन कमर दर्द में दवा जैसा असरदार काम करेगा। इससे आपको कुछ ही दिनों में पीठ दर्द में आराम मिल जाएगा। जानिए कमर दर्द दूर करने के लिए क्या खाएं?
कमर दर्द दूर करने के उपाय
आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि जिन महिलाओं के ऑपरेशन से बच्चा होता है तो कमर में एनेस्थीसिया दिया जाता है। इससे ये जिंदगी भर का कमर दर्द बन जाता है। कमर दर्द को दूर करने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप एक खास पाउडर बनाकर रख लें और रोजाना इसका सेवन करें।
कमर दर्द दूर करने वाला पाउडर
आपको इसके लिए 100 ग्राम मखाना लेना है। 50 ग्राम खसखस और 50 ग्राम सफेद तिल लेने हैं। इसमें 50 ग्राम तरबूज के बीज डालने हैं। अब ये सारी चीजें देसी घी में हल्का भून लें। इसे ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीसकर पाउडर जैसा बना लें। अब आपको रोजाना इस पाउडर को 1-1 चम्मच दूध में घोलकर सुबह शाम पीना है। आप देखेंगे कि कुछ दिनों में ही दर्द में आराम मिलने लगेगा।
कमर दर्द कैसे दूर करें
सिकाई करें- अगर दर्द बहुत ज्यादा असहनीय हो रहा है तो इसके लिए दवा खाने से बेहतर सिकाई को माना जाता है। आप किसी हॉट वॉटर बॉटल कमर की सिकाई कर लें। जेल पैक से सिकाई करना भी फायदेमंद साबित होता है। इससे मसल्स को आराम मिलता है और कमर दर्द में तुरंत राहत मिलती है।
तेल मालिश- कमर दर्द में राहत पाने के लिए मालिश असरदार उपाय है। आप किसी गर्म तेल से जहां दर्द हो रहा है उस हिस्से की मालिश कर लें। सरसों का तेल कमर दर्द में मालिश के लिए अच्छा है। तेल में लहसुन, अजवाइन और मेथी दाना डालकर मालिश करने से और फायदा मिलता है। तेल को गुनगुना करके कमर और पीठ की मालिश करें