Satya Report: सोशल मीडिया पर इन दिनों माता हिंगलाज की महिमा बताता पाकिस्तानी भजन खूब वायरल हो रहा है. माता हिंगलाज के इस शक्तिपीठ की महिमा बताते हुए पाकिस्तानी सिंगर्स ने भक्ति की बयार चलाई है.

(इमेज- फाइल फोटो)
क्या आप जानते हैं कि भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान की जमीन पर स्थित है हिंदू धर्म का एक प्रमुख शक्तिपीठ? जी हां, माता हिंगलाज का यह पवित्र स्थल बलूचिस्तान प्रांत के हिंगलाज पहाड़ी क्षेत्र में है. अब इसी शक्तिपीठ की महिमा गाते हुए पाकिस्तानी सिंगर्स का एक भजन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
भजन का नाम है ‘चलो-चलो हिंगलाज चलो’. यह भजन बॉलीवुड गाने के तर्ज पर बनाया गया है जिसे सुनकर लाखों लोग भावुक हो रहे हैं. पाकिस्तानी हिंदू समुदाय के साथ-साथ मुस्लिम युवा भी इसे शेयर कर रहे हैं और माता की जयकार लगा रहे हैं.
महिमा अपरंपार
हिंगलाज माता 51 शक्तिपीठों में से एक हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार जब सती के शरीर के विभिन्न अंग गिरे थे तो उनका सिर हिंगलाज में गिरा था. इसलिए यहां माता का सिर पीठ माना जाता है. पाकिस्तान में होने के बावजूद यह जगह हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए बेहद पवित्र है. हर साल हजारों श्रद्धालु भारत से भी यहां पहुंचते हैं. लेकिन अब पाकिस्तानी सिंगर्स ने खुद इसकी महिमा गाकर सबको चौंका दिया है. भजन में गाया गया है – “चलो चलो हिंगलाज चलो… तेज बीट्स, पारंपरिक ढोल और आधुनिक संगीत का मिश्रण इसे सुनने लायक बना देता है. सोशल मीडिया पर यह भजन मात्र कुछ दिनों में लाखों व्यूज पार कर चुका है.