CricketIndia

थॉमस कप 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से रौंदा, क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Satya Report: भारतीय पुरुष टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार 27 अप्रैल 2026 को डेनमार्क के हॉर्सेंस शहर में ग्रुप ए के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 50 से करारी शिकस्त देकर थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारत और चीन इस ग्रुप में शीर्ष पर हैं।

थॉमस कप 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से रौंदा, क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री
थॉमस कप 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से रौंदा, क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री

भारतीय टीम ने सिर्फ 153 मिनट में मुकाबला खत्म कर दिया। लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डीचिराग शेट्टी की जोड़ी ने सीधे गेमों में जीत हासिल कर भारत को 30 की बढ़त दिलाई। इसके बाद एचएस प्रणय और एमआर अर्जुनहरिहरन अमसाकरुनन ने भी अपनेअपने मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया का 50 से सूपड़ा साफ कर दिया।

साल 2022 के चैंपियन भारत ने कनाडा पर 41 से जीत के साथ शुरुआत की थी। चीन ने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 50 से हराया था। चीन ने सोमवार को कनाडा को 41 से पराजित किया। भारत और चीन अब बुधवार 29 अप्रैल को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में एक दूसरे का सामना करेंगे, जिससे ग्रुप में शीर्ष स्थान का फैसला होगा।

कनाडा के खिलाफ अपना पहला मैच हार जाने वाले लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी की। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले लक्ष्य सेन ने एफ्रेम स्टीफन सैम पर 2114, 2116 से जीत हासिल करके भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। अब चीन के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य सेन को शी यूकी जैसी मजबूत चुनौती का सामना करना होगा।

यूएस ओपन चैंपियन और हाल में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में उपविजेता रहे आयुष शेट्टी ने श्रेय ढांड को 218, 216 से आसानी से हराकर भारतीय बढ़त को दोगुना किया। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष युगल जोड़ी ने रिजकी हिदायत और जैक यू को 2114, 2116 से हराकर स्कोर 30 कर दिया। इस जीत से भारत की क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित हो गई।

विश्व चैंपियनशिप 2023 और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय ने आधे घंटे से भी कम समय में ऋषि होंडा भूपति पर 2111, 2117 से जीत हासिल की। हरिहरन अमसाकरुनन और एमआर अर्जुन ने दूसरे युगल मुकाबले में एंडिका रामाडियांस्या और एफ्रैम स्टीफन सैम को 2112, 2110 से हराया, जिससे भारत क्लीन स्वीप करने में सफल रहा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply