IndiaTrending

कढ़ी को बनाएं और भी स्वादिष्ट, बेसन की पकौड़ी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं ये चीजें

कढ़ी एक पारंपरिक सब्जी है जिसे लोग चावल और रोटी के साथ खाना बहुत पसंद करते हैं। खासकर गर्मियों के समय कढ़ी ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। आमतौर पर जब भी घर में कढ़ी बनती है तो लोग बेसन की पकौड़ी का इस्तेमाल करते हैं। इससे कढ़ी का स्वाद दोगुना हो जाता है लेकिन आप बेसन की पकौड़ी की जगह इसमें कुछ और चीजें भी डाल सकते हैं। इससे कढ़ी में थोड़ा यूनिक और मजेदार टेस्ट आ सकता है।

कढ़ी को बनाएं और भी स्वादिष्ट, बेसन की पकौड़ी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं ये चीजें
कढ़ी को बनाएं और भी स्वादिष्ट, बेसन की पकौड़ी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं ये चीजें

मेथी की बरी

गर्मियों के समय घर पर मेथी की बरी खूब बनाई जाती है। इसके लिए उड़द की दाल और हरी मेथी को मिलाकर पेस्ट बनाया जाता है। फिर धूप में इन्हें सुखाकर सालभर के लिए स्टोर करते हैं। खासतौर पर उत्तर भारत में इन्हें शादियों के समय बनाना शुभ माना जाता है। इसे आप कढ़ी में पकौड़ी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं जो काफी स्वादिष्ट लगती है।

लौकी के कोफ्ते

अक्सर बच्चे लौकी खाने में मुंह बनाते हैं, ऐसे में आप इन्हें कढ़ी में डाल सकती हैं। कढ़ी में बेसन की पकौड़ी की जगह लौकी के कोफ्ते बनाए जा सकते हैं। सबसे पहले लौकी को कद्दूकस कर लें और इसका पानी निकालकर थोड़ा बेसन मिलाएं और कोफ्ते तैयार करें। अब इन कोफ्तों को कढ़ी में डालें और पकाएं। इस तरह की कढ़ी का स्वाद पारंपरिक कढ़ी से थोड़ा अलग होता है।

आलू

अगर आप जल्दी में हैं और बेसन की पकौड़ी खाने का मन नहीं है, तो इसमें आप कच्चे आलू को छोटाछोटा काटकर डाल सकते हैं। इससे कढ़ी का स्वाद अलग हो जाएगा और खाने में भी मजा आएगा। कढ़ी पकने के साथसाथ आलू भी पक जाएंगे तो ऐसे में आपको इन्हें पहले से उबालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गाजर

स्वाद और सेहत का कॉम्बिनेशन चाहते हैं तो कढ़ी में पकौड़ी की जगह गाजर डाल सकते हैं। गाजर को छोटेछोटे टुकड़ों में काटकर इन्हें कढ़ी में डाल सकते हैं। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब हो जाता है। साथ ही यह बच्चों और बड़ों दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

पालक के पकौड़े

आयरन से भरपूर पालक को डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो इसकी पकौड़ी बनाकर कढ़ी में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कढ़ी का स्वाद दोगुना हो जाएगा और खाने में भी अलग स्वाद मिलेगा। इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

इन चीजों के अलावा पालक और मेथी की भी कढ़ी बनाई जाती है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी मानी जाती है। अगर आप रोज एक जैसा खाने से बोर हो गए हैं तो कढ़ी में इन चीजों को ट्राई कर सकते हैं। इससे आपकी सिंपल डिश भी नई और ट्विस्ट के साथ तैयार होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply