Aaj Ka Rashifal 10 May 2026:

आज रविवार, 10 मई 2026 है। ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी और धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन न केवल व्यक्तिगत जीवन के लिए बल्कि व्यापारिक जगत के लिए भी बड़े संकेत दे रहा है। ग्रहों की स्थिति आज कुछ राशियों को निवेश में सतर्क रहने और कुछ को नए घर के निर्माण की ओर प्रेरित कर रही है।
- मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रॉपर्टी के लिहाज से उत्तम है। कारोबारी विस्तार की आपकी योजनाएं सफल होंगी। भूमि, भवन और मकान से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ होने के योग हैं। हालांकि, वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें और अनावश्यक विवादों से खुद को दूर रखें।
- वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज अपने स्वभाव में लचीलापन लाने की आवश्यकता है। जिद में लिया गया कोई भी फैसला भविष्य में आपके लिए जी का जंजाल बन सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास संतोषजनक परिणाम देंगे। उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे।
- मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। लोग आप पर अपनी राय थोपने की कोशिश करेंगे। राहत की बात यह है कि पुराने विवादास्पद मामले आज सुलझेंगे और शत्रु पक्ष पराजित होगा। हालांकि, प्रियजनों के व्यवहार से थोड़ी भावनात्मक पीड़ा महसूस हो सकती है।
- कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक खुशियों का है। परिवार में किसी आयोजन से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम भरे कार्यों और निवेश से आज दूर रहना ही आपके लिए हितकर है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और पुराने मित्रों से मुलाकात के योग हैं।
- सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे समय की मांग के अनुसार अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। जो योजनाएं लंबे समय से धीमी गति से चल रही थीं, उनमें अब तेजी आएगी। आज आलस्य का अनुभव हो सकता है, लेकिन धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी।
- कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन प्रशासनिक कार्यों में सफलता दिलाने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपका मेलजोल बढ़ेगा, जो भविष्य में लाभकारी होगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आज आपकी रुचि लेखन और अन्य रचनात्मक कार्यों में अधिक रहेगी।
- तुला राशि
तुला राशि के जातकों की अटकी हुई योजनाएं फिर से गति पकड़ सकती हैं। आज काम की अधिकता और दौड़धूप के कारण आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
- वृश्चिक राशि
के जातकों के लिए विवाह की चर्चाएं आज आगे बढ़ेंगी। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको नई ऊर्जा देगा। नवीन योजनाओं का विस्तार होगा और करियर के क्षेत्र में कोई प्रगतिवर्धक समाचार प्राप्त हो सकता है। दिन उत्साहजनक रहेगा।
- धनु राशि
धनु राशि के जातकों का मन आज नए घर की साजसज्जा या खरीदारी में लगा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से व्यस्तता बनी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर सावधानी बरतें, क्योंकि आय से अधिक व्यय होने की संभावना है। कामकाज में थोड़ी शिथिलता रह सकती है।
- मकर राशि
मकर राशि वालों को आज अपनी योजनाओं में लचीलापन रखना होगा। निर्धारित कार्यक्रमों में अचानक बदलाव करना पड़ सकता है। निजी कार्यों को टालना भारी पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या को नियमित रखने का प्रयास करें।
–
- कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातकों को आज अपने फैसलों पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। भौतिक सुखसुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक समस्याओं का आज सरलता से समाधान हो जाएगा।
- मीन राशि
के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, भले ही उसकी गति थोड़ी धीमी रहे। आपको सुख और संतोष की प्राप्ति होगी। व्यर्थ के विवादों में पड़ने से बचें, अन्यथा आपकी ऊर्जा नष्ट हो सकती है। पुरानी समस्याओं का समाधान आज मिल जाएगा।
व्यापार भविष्य: धनिष्ठा नक्षत्र का बाजार पर असर
शुक्रवार 10 मई 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी के दिन धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से तेलहन और किराना बाजार में विशेष हलचल देखी जाएगी। व्यापारिक गणना के अनुसार, आज अरंडी, सरसों, तिल, तेल और सोयाबीन के भाव में मंदी का रुख रहेगा।
इसके अलावा, टेक्सटाइल और ड्राई फ्रूट्स बाजार में भी रूई, कपास, नारियल, बादाम और छुहारा की कीमतों में मंदी की चाल चलने की संभावना है। व्यापारियों को आज बड़े सौदे सोचसमझकर करने की सलाह दी जाती है।
आज का विशेष भाग्यांक 3062 है।



