LPG Price Today on July 6: रसोई गैस की कीमतों में आज भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. जबकि आम लोगों को उम्मीद है कि जिस तरह से कमर्शियल सिलेंडर के दाम हालफिलहाल में कम हुए हैं, उसी तरह से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कुछ राहत मिलेगी. फिलहाल दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है. वहीं, यहां 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर बीते 1 जुलाई को कीमतों में 183.50 रुपये की कटौती के बाद अभी 2930 रुपये के स्तर पर आ गया है.

शहरवार एलपीजी की कीमतें
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 942.0 रुपये | 2930.0 रुपये |
| मुंबई | 941.5 रुपये | 2885.5 रुपये |
| कोलकाता | 968.0 रुपये | 3082.0 रुपये |
| चेन्नई | 957.5 रुपये | 3106.0 रुपये |
| चंडीगढ़ | 951.5 रुपये | 2954.5 रुपये |
| देहरादून | 961.0 रुपये | 2983.5 रुपये |
| हैदराबाद | 934.0 रुपये | 2052.5 रुपये |
| भुवनेश्वर | 968.0 रुपये | 3115.0 रुपये |
| तिरुवनंतपुरम | 951.0 रुपये | 2970.5 रुपये |
LPG Price Today on July 6: रसोई गैस की कीमतों में आज भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. जबकि आम लोगों को उम्मीद है कि जिस तरह से कमर्शियल सिलेंडर के दाम हालफिलहाल में कम हुए हैं, उसी तरह से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कुछ राहत मिलेगी. फिलहाल दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है. वहीं, यहां 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर बीते 1 जुलाई को कीमतों में 183.50 रुपये की कटौती के बाद अभी 2930 रुपये के स्तर पर आ गया है.
शहरवार एलपीजी की कीमतें
कच्चे तेल के दाम फिर हुए कम
आज सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. होर्मुज से होकर टैंकरों की आवाजाही में सुधार होने और OPEC+ के अगस्त से प्रोडक्शन बढ़ाने के फैसले के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत 72 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है.
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच ओपेक प्लस में शामिल देशों ने जुलाईअगस्त से बाजार में रोजाना 1,88,000 बैरल अतिरिक्त तेज उतारने का फैसला लिया है. इससे आने वाले समय में कीमतें और गिर सकती हैं. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत 68 डॉलर प्रति बैरल के रेंज में आ गई है. इससे पता है कि होर्मुज में अमेरिका द्वारा सुरक्षित कॉरिडोर से तेल और गैस की शिपमेंट में सुधार आ रहा है.
क्या अब कम होंगी LPG की कीमत?
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भारत में पेट्रोलडीजल और एलपीजी के दाम तुरंत नहीं घटेंगे. अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक इस स्तर पर बनी रहती हैं, तो जुलाई अंत या अगस्त में कीमतों में कुछ कमी आने की उम्मीद की जा सकती है. दरअसल, भारत में अभी जो एलपीजी गैस, पेट्रोलडीजल बिक रहा है, उन्हें पहले ऊंचे दामों में खरीदा गया था. अभी जो नया स्टॉक है, उसे भारत पहुंचने और रिफाइन होने में समय लगेगा.