IndiaUttar Pradesh

​Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में बर्फबारी, हिमाचल में माइनस में पारा… यूपी-बिहार से बंगाल तक बारिश; जानें दिल्ली समेत 16 राज्यों का हाल

Aaj Ka Mausam: अक्टूबर के मध्य में देश के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ है. उत्तर और पूर्वी भारत में हवा में ठंंडक महसूस की जाने लगी है. पहाड़ी राज्यों में भी ठंड दस्तक दे चुकी है. हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की खबर है. वहीं दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश हो रही है.

​Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में बर्फबारी, हिमाचल में माइनस में पारा… यूपी-बिहार से बंगाल तक बारिश; जानें दिल्ली समेत 16 राज्यों का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है. दिल्ली में 24 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने वाला है. राजधानी में तापमान की बात करें तो यहां आज अधिकतम 32 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.

यूपी से झारखंड तक बारिश

उत्तर प्रदेश में सुबहऔर शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जाने लगी है. घरों में रात के समय चलने वाले कूलर और एसी बंद हो गए हैं. अगर आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन मेरठ, आगरा और झांसी समेत कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी चल सकती है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिहार और झारखंड में भी हल्की फुल्की बारिश होने के आसार हैं.

इन राज्यों में भी होगी बारिश

राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मौसम में बदल सकता है. कहींकहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है. मध्य प्रदेश के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कहींकहीं गर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश हो सकती है. पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दक्षिण के राज्यों में 24 अक्टूबर तक बरसेंगे बादल

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 24 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश, गरजचमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं.

उत्तराखंड में बर्फबारी, हिमाचल में माइनस में पहुंचा पारा

उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आज मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने वाला है. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में आज कुछ सीमित ऊंचे इलाकों में छिटपुट बादलों और 3800 मीटर से ऊपर हल्की बर्फबारी या बूंदाबांदी दिख सकती है. हिमाचल प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है. कई इलाकों में यहां पारा माइनस में पहुंच गया है. जम्मूकश्मीर में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply