Satya Report: राजस्थान के युवा ओपनर बैटर वैभव सूर्यवंशी 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने बल्ले की ताकत दिखा रहे हैं। वैभव की सबसे बड़ी खासियत अब तक ये रही है कि उन्होंने सभी बड़े गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए हैं और किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। वैभव ने इस सीजन में अब तक एक शतक भी जड़ा है और इस शतकीय पारी के बाद वो इस लीग में सबसे कम पारियों में 2 शतक लगाने वाले बैटर भी बने।

आईपीएल में सबसे कम पारियों में 2 शतक लगाने वाले टॉप10 बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल में सबसे कम पारियों में 2 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। वैभव ने ये कमाल सिर्फ 15 पारियों में किया और उन्होंने हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने आईपीएल में पहले 2 शतक 16 पारियों में लगाए थे। हाशिम अमला अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं जबकि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 20 पारियों में ऐसा किया था। डेविड वॉर्नर इस सूची में 33 पारियों के साथ चौथे नंबर पर हैं।
में सबसे कम पारियों में 2 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में साई सुदर्शन 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा 37 पारियों में किया था। बेन स्टोक्स ने 39 पारी जबकि यशस्वी जायसवाल ने ये कमाल 45 पारियों में किया था। हेनरिक क्लासेन ने भी ऐसा 45 पारियों में ही किया था और वो वो लिस्ट में यशस्वी के साथ संयुक्त रूप से 7वें नंबर पर हैं। वहीं इस लिस्ट में जॉनी बेयरस्टो 8वें जबकि मुरली विजय 8वें स्थान पर हैं।
आईपीएल में सबसे कम पारियों में 2 शतक लगाने वाले टॉप9 बैटर
15 पारी – वैभव सूर्यवंशी
16 पारी – हाशिम अमला
20 पारी – क्रिस गेल
33 पारी – डेविड वार्नर
37 पारी – साई सुदर्शन
39 पारी – बेन स्टोक्स
45 पारी – यशस्वी जयसवाल
45 पारी – हेनरिक क्लासेन
46 पारी – जॉनी बेयरस्टो
48 पारी मुरली विजय
मुंबई, पंजाब समेत सभी टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावना, सहवागगावस्कर ने अंक देते हुए बताया
वीरेंद्र सहवाग और रोहन गावस्कर ने आईपीएल 2026 के 38 मैचों के बाद बताया कि किनकिन टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावना है। इन दोनों पूर्व क्रिकटर्स ने सभी टीमों को रेट भी किया और 10 में से इतनेइतने अंक दिए।



