IndiaTrending

मथुरा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस से कुचलकर मासूम की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने कॉलेज में की तोड़फोड़

School Bus Accident In Mathura Ral Village: मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के राल गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तिलक सिंह इंटर कॉलेज की स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

मथुरा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस से कुचलकर मासूम की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने कॉलेज में की तोड़फोड़
मथुरा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस से कुचलकर मासूम की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने कॉलेज में की तोड़फोड़

कॉलेज परिसर में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इससे नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में कॉलेज परिसर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कॉलेज के मुख्य गेट और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलते ही जैंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया, जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार बस चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि राल मार्ग पर पहले भी कई हो चुके हैं, जिनमें अनेक लोगों की जान जा चुकी है। उनका आरोप है कि लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, स्कूल क्षेत्र में गति सीमा का सख्ती से पालन और नियमित पुलिस निगरानी की मांग की है।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मासूम छात्र की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजन न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply