CrimeTrending

झूठी पहचान से बुना जाल! होटल मालिक बनकर महिला को फंसाया, दोस्ती की आड़ में किया शोषण..

झूठी पहचान से बुना जाल! होटल मालिक बनकर महिला को फंसाया, दोस्ती की आड़ में किया शोषण..

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके से एक 38 वर्षीय शातिर शख्स ने मैट्रिमोनियल  वेबसाइट पर खुद को करोड़पति और बड़ा बिजनेसमैन बताकर एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया. आरोपी ने न सिर्फ महिला का शारीरिक शोषण किया बल्कि उससे करीब 41.25 लाख रुपये की मोटी रकम भी ठग ली. रविवार को पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है.

करोड़पति होटल मालिक बनकर फंसाया
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले का रहने वाला है. उसने एक नामी मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपनी बेहद आकर्षक और झूठी प्रोफाइल बना रखी थी. इस प्रोफाइल में उसने खुद को एक बेहद अमीर होटल व्यवसायी और सिविल इंजीनियर के रूप में पेश किया था. इसी साइट के जरिए उसकी मुलाकात कल्याण पूर्व की रहने वाली एक 36 वर्षीय तलाकशुदा महिला से हुई.

बच्चे को अपनाने का नाटक कर जीता भरोसा
पीड़ित महिला अपने पिछले रिश्ते से अलग हो चुकी थी और अपने बच्चे के साथ रह रही थी. शातिर ठग ने महिला की इसी मजबूरी और भावुकता का फायदा उठाया. उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और बड़े ही प्यार से कहा कि वह न सिर्फ उससे शादी करेगा बल्कि उसके बच्चे को भी अपना पूरा नाम और पिता का हक देगा. इस झांसे में आकर महिला आरोपी पर आंख मूंदकर भरोसा करने लगी.

होटलों और घर में किया यौन उत्पीड़न
एक बार जब महिला और उसके परिवार का भरोसा पूरी तरह जीत लिया गया तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने शादी का पक्का वादा देकर महिला के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए. उसने नवी मुंबई के पनवेल इलाके के कई आलीशान होटलों और खुद महिला के कल्याण स्थित घर में उसका बार-बार यौन उत्पीड़न किया. लोक-लाज और शादी के वादे के कारण पीड़ित महिला खामोश रही.

41 लाख रुपये की ठगी
आरोपी की नीयत सिर्फ जिस्मानी शोषण तक सीमित नहीं थी. उसने धीरे-धीरे महिला से अलग-अलग बहानों से कुल 41.25 लाख रुपये ऐंठ लिए. हद तो तब हो गई जब उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर महिला की एक कीमती कार को धोखे से बेच दिया और उसकी दूसरी गाड़ी पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया. जब महिला को पूरी सच्चाई और अपनी गाढ़ी कमाई डूबने का अहसास हुआ तो उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply