TrendingUttar Pradesh

हाथों में तिरंगा, जुबां पर हक की बात : सुलतानपुर में पुरानी पेंशन और TET के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सुलतानपुर, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली और सेवारत शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता के विरोध में शुक्रवार को अटेवा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षककर्मचारियों ने शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

यात्रा की शुरुआत तिकोनिया पार्क से हुई। डाकखाना, जिला अस्पताल और आजाद होते हुए शिक्षककर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रदर्शनकारियों ने “पुरानी पेंशन बहाल करोबुढ़ापे को सुरक्षित करो” और “शिक्षक हितों पर अन्याय बंद करो” जैसे नारे लगाए।

कई विभागों के शिक्षककर्मचारी हुए शामिल

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सफाई कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कृषि, जल निगम, सिंचाई, पशुपालन, लेखपाल और शिक्षणेत्तर कर्मचारी संगठनों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि कर्मचारियों और शिक्षकों के बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन से जुड़ा अधिकार है। वहीं, वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता लागू किए जाने पर भी चिंता जताई गई। कहा गया कि सेवारत शिक्षकों के अनुभव, हित और सेवासुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्यायपूर्ण निर्णय लिया जाना चाहिए।

अटेवा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, महामंत्री मो. हसीब, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मौर्य, मीडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर सिंह, कोषाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, प्रवक्ता मनोज दूबे, आईटी सेल प्रभारी चंद्रपाल राजभर, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव और महिला मोर्चा संयोजिका गरिमा चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई।

लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा संघर्ष

अटेवा पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षककर्मचारी अपने अधिकारों, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखेंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षककर्मचारियों की मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply