BollywoodIndia

TV Couple गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला की राहें जुदा, एक्ट्रेस ने Lock Upp 2 में किया Divorce का ऐलान

टीवी के सुपरस्टार और बिग ब़ॉस 19 विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला शादी के 10 साल बाद तलाक लेने जा रही हैं। दरअसल, आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप’ सीजन 2 के प्रीमियर पर इस बात पर मोहर लगा दी है कि दोनों ही पिछले एक साल से अलगअलग रह रहे हैं।
 
आकांक्षा ने किया खुलासा
 रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सीजन 2 के प्रीमियर में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने कहा, ‘मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात पब्लिक नहीं हुई थी। मेरे और गौरव के बीच हालात खराब नहीं हैं। हम अभी भी एकदूसरे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एकदूसरे के लिए सही हैं क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बहुत अलग है और वो फ्यूचर एक दूसरे के साथ नहीं है’।
इसके बाद आकांक्षा ने बताया कि उनकी फैमिली ने बताया की कि वे एकदूसरे को थोड़ा और टाइम दे लेकिन बात नहीं बनीं। दोनों की कपल अलग होने जा रहे हैं।
बिग बॉस 19 में गौरव की बात बनी चर्चा
आकांक्षा के इस खुलासे के बाद, लोगों का ध्यान बिग बॉस 19 की बातें याद आ गई है। दरअसल, आकांक्षा का बयान सामने आने के कुछ ही समय बाद, बिग बॉस 19 से गौरव खन्ना का एक पुराना क्लिप ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया था कि शुरुआत में पिता बनने की इच्छा होने के बावजूद, उन्होंने अपनी पत्नी के फैसले का सम्मान किया।
बता दें कि, बिग बॉस 19 में मृदुल के साथ बातचीत के दौरान, गौरव ने बताया कि हालांकि वे कभी बच्चे चाहते थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने आकांक्षा के फैसले को स्वीकार कर लिया।
आकांक्षा ने भी की थी इस बारे में बात
इतना ही नहीं, जब बिग बॉस 19 शो का फैमिली वीक आया, तो घर में आकांक्षा आई थीं तब उन्होंने भी इस बारे में खुलकर बात रखीं थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें कभी भी बच्चे पैदा करने की इच्छा नहीं हुई और उन्हें नहीं लगता है कि वह बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस अपने करियर और महत्वाकांक्षाओं पर ज्यादा ध्यान देती हैं। 
इसके अलावा, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कई सालों तक एकदूसरे को डेट करने के बाद 24 नवंबर, 2016 को कानपुर में शादी की थी। 

Akanksha Chamola revealed that she and Gaurav Khanna have been living separately for the past year and are getting divorced. This is totally unexpected. Even their families didn’t know about it. 💔#GauravKhanna #LockUppS2 #LockUpp pic.twitter.com/wr7hKDxoTz

TV Couple गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला की राहें जुदा, एक्ट्रेस ने Lock Upp 2 में किया Divorce का ऐलान

— Digital News Hub June 27, 2026

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply