IndiaTrending

लखनऊ अग्निकांड में बुझ गए बाराबंकी के दो चिराग! इकलौते बेटे की गई जान, परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़

Barabanki Youths Killed in Lucknow Aliganj Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जिससे कई परिवार सदमे में हैं। मरने वालों में बाराबंकी जिले के दो युवक भी शामिल थे। एक युवक गेम ग्राफिक डिजाइनर था और बाराबंकी के लखपेड़ाबाग का रहने वाला था। तो वहीं, दूसरा फतेहपुर के सत्ती बाजार का रहने वाला था और अपने मातापिता का इकलौता बेटा था।

लखनऊ अग्निकांड में बुझ गए बाराबंकी के दो चिराग! इकलौते बेटे की गई जान, परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़
लखनऊ अग्निकांड में बुझ गए बाराबंकी के दो चिराग! इकलौते बेटे की गई जान, परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़

इन दो युवकों की मौत से उनके परिवार गहरे शोक और सदमे में हैं। लखपेड़ाबाग के युवक की पहचान मोहम्मद अम्मार के तौर पर हुई है। वह एक कोचिंग सेंटर में गेम ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर काम करता था और पिछले दो साल से इस पद पर था। आग लगने के समय अम्मार अलीगंज पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद था। यह खबर सुनकर उसका परिवार बुरी तरह टूट गया और तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गया।

घर का इकलौता बेटा छा शहजान

फतेहपुर के सत्ती बाजार के रहने वाले शहजान हाजी की भी इसी घटना में मौत हो गई। वह मोहम्मद इमरान का इकलौता बेटा था। शहजान अपने भाईबहनों में सबसे छोटा था, उसकी तीन बड़ी बहनें थीं जिनकी शादी हो चुकी थी और वह परिवार का लाडला था।

वह उसी परिसर में स्थित ‘हेड हॉपर स्टूडियो’ में ट्रेनिंग ले रहा था जहां आग लगी थी। हादसे के समय शहजान बिल्डिंग के अंदर था और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में पता चलने पर उसका परिवार बुरी तरह टूट गया और उन पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

–

मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 55 लाख रुपये और घायलों को 5050 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हादसे में हुई जनहानि बेहद दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply