
शामली, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के शामली में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव चार दिनों से बंद मकान में बेड पर पड़ा मिला। घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और मकान में प्रवेश किया तो अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए।
चार दिन से किसी से नहीं हुआ था संपर्क
मामला शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुजरातियान का है। यहां रहने वाले 45 वर्षीय सौरभ गर्ग नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते थे। बताया गया है कि वह लंबे समय से वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे और घर पर अकेले रहते थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ का कोरोना काल के दौरान अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अकेले ही रह रहे थे। पिछले चार दिनों से उनका किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। घर का मुख्य दरवाजा भी बंद था, इसलिए आसपास के लोगों को लगा कि वह कहीं बाहर गए होंगे।
घर से आने लगी तेज दुर्गंध, फिर खुला मामला
सौरभ के भाई पीयूष गर्ग और गौरव गर्ग ने भी उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। मंगलवार को मकान से तेज दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों को चिंता हुई और उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद दोनों भाई घर पहुंचे। दरवाजा बंद होने के कारण उन्होंने छत की तरफ से मकान में प्रवेश किया। अंदर कमरे में सौरभ का शव बेड पर पड़ा मिला। शव की हालत खराब हो चुकी थी, जिससे अंदाजा लगाया गया कि उनकी मौत कुछ दिन पहले हुई होगी।
मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
घटना के बाद परिवार और मोह



