
मेष:
आज आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी। आपके काम अपेक्षानुसार पूरे नहीं होंगे। आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए।
वृषभ:
आज नए रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। बड़े व्यावसायिक अनुबंझ होने के योग बन रहे हैं। आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है।
मिथुन:
आज सामाजिक मामलों पर मुखर होकर अपनी राय रखेंगे। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। प्रेम संबंधोंं ंको काफी समय देंगे।
कर्क:
आज पुरानी गलतियों को ठीक करने का प्रयास करेंगे। स्वभाव में नरमी और सहजता बनाए रखें। आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा।
सिंह:
आज आप काफी खुश रहेंगे। दांपत्य संबंधों का तनाव दूर होगा। आपको आत्मप्रशंसा से बचना चाहिए।
कन्या:
आज आपकी विचारधारा काफी सकारात्मक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेमीजन से अपने मन की बात कह सकते हैं।
तुला:
आज व्यवसाय में पारदर्शिता रखनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
वृश्चिक:
आज नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कलात्मक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में लाभ होगा।
धनु:
आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी दुविधा और बेचैनी का समाधान मिलेगा।
मकर:
आज आपको काफी ज्यादा काम करना पड़ेगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिजन आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ:
आज आपके उलझे हुए काम सुलझ सकते हैं। अपनी नौकरी से अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों का व्यवहार काफी सहयोगात्मक रहेगा।
मीन:
आज का दिन धार्मिक चिंतन के लिए अनुकूल है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। सरकारी कार्यों में अवरोध आने की आशंका है।




