India

​भारी बारिश का कहर: अगले 7 घंटे आंधी-तूफान और लैंडस्लाइड की चेतावनी, IMD हाई अलर्ट

देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 17 सितंबर को को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को बिल्कुल सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। कुछ राज्यों में तो तेज आंधी के चलते बड़ेबड़े वृक्ष जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है।

गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके असर से अगले 3 दिनों तक पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है, और 17 सितंबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कहींकहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य असम और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ एक ऊपरीहवा चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि आज यानी 17 सितंबर को देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम हर जिले के मुताबिक भी बारिश का हाल बता रहे हैं…

देश के 13 राज्यों में बारिशआंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 17 सितंबर को अगले कुछ घंटों में देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मूकश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार की आंधी लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली है। किसानों और मछुआरों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली : मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 17 सितंबर को भारी बारिशआंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की प्रबल संभावना है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
यूपी : गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर,बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में भारी बारिशआंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट है। वहीं, आज यानी 17 सितंबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार : जहानाबाद, सारण, सिवान, बक्सर, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में भारी बारिशआंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज यानी 17 सितंबर को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
झारखंड : पाकुड़, रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, बोकारो, सरायकेला पलामू, लातेहार, रामगढ़ और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज यानी 17 सितंबर को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड : नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, आज यानी 17 सितंबर को देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल : चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में जोरदार बारिशआंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, आज यानी 17 सितंबर को मनाली का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मूकश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
जम्मूकश्मीर : पूंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, उधमपुर, कठुआ, गांदरबल और कुपवाड़ा में तेज बारिशआंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply