नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता और वर्तमान में पश्चिम बंगाल से टीएमसी सांसद शत्रुघन सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से जन्मदिन की बधाई दी है। एक बार फिर से इसलिए क्योंकि ठीक 25 घंटे पहले भी उन्होंने जन्मदिन के एक दिन पहले ही पीएम मोदी को जन्मदिन की दे दी थीं।
शांतिपूर्णसमृद्ध जीवन जिएं
शत्रुघन सिन्हा ने दूसरी बार बधाई देते हुए कहा कि हमारे दोस्त और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिन्हा परिवार की ओर से जन्मदिन की बहुतबहुत बधाई। हम आपके लिए ईश्वर की असीम कृपा और सर्वोत्तम आशीर्वाद की कामना करते हैं। आप एक लंबा, स्वस्थ, शांतिपूर्ण और समृद्ध जीवन जिएं।
आपको कैसा लगा ये अंदाज
इससे पहले सिन्हा ने 16 सितंबर को यानी पीएम मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे दी थीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि शुभकामनाओं की बाढ़ में खो जाने से पहले आपको एडवांस में जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको यह अंदाज कैसा लगा?
दोदो बार जन्मदिन की बधाई
अब सवाल उठ रहे हैं कि शत्रुघन सिन्हा जो बीजेपी की धुरविरोधी पार्टी तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं। उन्होंने आखिर पीएम मोदी को दोदो बार जन्मदिन की बधाई क्यों दी है। इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। टीएमसी में हुई हालिया फूट के बाद शत्रुघन सिन्हा का ये रुख काफी मायने रखता है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि ये शत्रुघन सिन्हा का पुराना अंदाज है। वह दोस्ती और सियासी को कभी बीच में नहीं आने देते। अपनी पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी को पुराने दोस्त लिखा है। इसलिए संभव है कि उन्होंने पीएम मोदी से लगाव के चलते यह पोस्ट की।