CricketIndia

​20 साल की Vaishnavi Sharma ने रचा इतिहास, महिला वनडे में ऐसा करने वाली बनीं दूसरी सबसे युवा भारतीय गेंदबाज

 INDW vs ZIMW 3rd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ बुधवार को खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के साथ ही वैष्णवी महिला वनडे क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली दूसरी सबसे युवा भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। 

​20 साल की Vaishnavi Sharma ने रचा इतिहास, महिला वनडे में ऐसा करने वाली बनीं दूसरी सबसे युवा भारतीय गेंदबाज

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में वैष्णवी ने 10 ओवर गेंदबाजी की और 39 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जिसके चलते जिम्बाब्वे की पूरी टीम 39.5 ओवर में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और फिर भारत ने 17 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से यह मैच अपने नाम किया।

महिला वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे कम उम्र में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के नाम है। उन्होंने 19 फरवरी 2016 को रांची में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था। उस समय दीप्ति की उम्र महज 18 साल और 179 दिन थी। उन्होंने 9.2 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।

अब वैष्णवी शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच विकेट लेने के समय उनकी उम्र 20 साल और 314 दिन थी। इस लिस्ट में में तीसरे स्थान पर क्रांति गौड़ हैं, जिन्होंने 21 साल और 345 दिन की उम्र में 22 जुलाई 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टरलेस्ट्रीट में पांच विकेट लिए थे।

महिला वनडे में पांच विकेट लेने वाली सबसे युवा भारतीय गेंदबाज

  • दीप्ति शर्मा 18 साल, 179 दिन; श्रीलंका के खिलाफ, रांची, 19 फरवरी 2016
  • वैष्णवी शर्मा 20 साल, 314 दिन; जिम्बाब्वे के खिलाफ, वडोदरा, 28 अक्टूबर 2026
  • क्रांति गौड़ 21 साल, 345 दिन; इंग्लैंड के खिलाफ, चेस्टरलेस्ट्रीट, 22 जुलाई 2025
  • नूशिन अल खादीर 21 साल, 348 दिन; इंग्लैंड के खिलाफ, लिंकन, 27 जनवरी 2003
  • झूलन गोस्वामी 23 साल, 12 दिन; इंग्लैंड के खिलाफ, सिलचर, 7 दिसंबर 2005

ऐसा रहा है वैष्णवी शर्मा का इंटरनेशनल करियर
वैष्णवी शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो वह अब तक भारत के लिए 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 12.44 की औसत से 9 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 23.8 की औसत से 5 विकेट दर्ज हैं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply