IndiaUttar Pradesh

​BSP से निकाले जाने के 22 दिन बाद मायावती के भतीजे आकाश का ऐलान- कभी किसी दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

बहुजन समाज पार्टी से निकाले जाने के 22 दिन बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. आकाश आनंद ने पूरे विवाद के लिए मायावती से माफी मांगी है. आकाश ने लिखा कि आप मेरी बुआ मां हैं और बीएसपी मेरा परिवार है. मैं इसे छोड़कर कहीं नहीं जा सकता. 10 सितंबर को मायावती ने आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को बीएसपी से आजाद कर दिया था.

​BSP से निकाले जाने के 22 दिन बाद मायावती के भतीजे आकाश का ऐलान- कभी किसी दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

तब मायावती ने कहा था कि अशोक सिद्धार्थ के कहने पर आकाश आनंद मिशन से भटक गए हैं. इसलिए उन्हें बीएसपी से आजाद किया जाता है. इसके बाद मायावती ने आकाश के छोटे भाई ईशान को कॉर्डिनेटर नियुक्त किया था.

मैं आपका विश्वास जीतूंगा, पार्टी मेरा परिवार

आकाश आनंद ने लिखा कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया और मेन स्ट्रीम मीडिया में यह चर्चा तेज है कि मैं पार्टी छोड़ सकता हूं. यह पार्टी मेरा परिवार है. मैं किसी दल में नहीं जा रहा हूं. अपनी मेहनत के दम पर बीएसपी सुप्रीमो का विश्वास जीतूंगा. मैं मिशन के काम में फिर से लगूंगा.

उन्होंने मायावती को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं. विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूंगा.

अशोक सिद्धार्थ का सस्पेंड करना सही

आकाश आनंद ने लिखा कि आपने अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल दिया है. यह आपका फैसला सही है. मैं इसके समर्थन में हूं. आकाश ने आगे लिखा कि उस वक्त मैं आपके पोस्ट को इसलिए रिपोस्ट नहीं कर पाया, क्योंकि मैं सोशल मीडिया नहीं चला रहा था.

आकाश का कहना है कि मेरी उस चुप्पी को गलत समझा गया, जिसके कारण अफवाहों को जगह मिली. अगर इससे आपको ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूं.

मायावती ने भतीजे आकाश को क्यों निकाला था?

मायावती ने सितंबर के शुरुआती हफ्ते में आकाश आनंद को अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ से दूरी बनाने की सलाह दी. इसके कुछ दिन बाद मायावती ने कहा कि काफी समझाने के बाद भी आकाश मेच्योर नहीं हो पाए, इसलिए उनसे सभी पद वापस लिए जाते हैं.

अशोक सिद्धार्थ ने एक पोस्ट में लिखा कि मैं मायावती के कहने पर राजनीति से संन्यास ले रहा हूं. उन्होंने कहा कि किसी ने उन्हें मेरे बारे में गलत जानकारी दी है कि मैं उनके खिलाफ काम कर रहा हूं.

हालांकि, मायावती के परिवार में पूरा विवाद क्या है, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply