TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ के सभी सरकारी स्टेडियमों में 30 मिनट वर्कआउट, लोगों को रोजाना आधे घंटे व्यायाम के लिए किया जाएगा प्रेरित

​लखनऊ के सभी सरकारी स्टेडियमों में 30 मिनट वर्कआउट, लोगों को रोजाना आधे घंटे व्यायाम के लिए किया जाएगा प्रेरित

लखनऊ, अमृत विचार। शहरवासियों को सेहत के प्रति सजग बनाने के लिए लखनऊ के सभी सरकारी स्टेडियमों में शुक्रवार से आधा घंटा रोज, फिटनेस की डोज अभियान की शुरुआत आज से शुरु की जा रही है। केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संचालित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों, सुबहशाम टहलने वालों और आम नागरिकों को आसान शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक वर्कआउट या व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान फिटनेस विशेषज्ञों की ओर से दैनिक जीवन में आसानी से शामिल किए जा सकने वाले व्यायामों और बेहतर स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए जाएंगे।

क्रीड़ा अधिकारी ने आगे बताया कि इस पहल का मकसद केवल स्टेडियम परिसर तक सीमित रहना नहीं है। स्टेडियम में आने वाले लोगों से अपील की जाएगी कि वे अपने परिवार, पड़ोसियों और परिचितों को भी रोजाना आधे घंटे व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस प्रकार इस जागरूकता अभियान को स्टेडियमों से निकालकर लखनऊ के घरघर तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply