India

​Team India की लगातार 2 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान का हाल खराब

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Women’s Asia Cup 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं। थाईलैंड के बाद हांगकांग को भी बड़े अंतर से हराकर Team India ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत पहली टीम बनी है। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान से 5 सितंबर को होगा।

​Team India की लगातार 2 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान का हाल खराब

भारत ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रन से हराया था। इस मैच में शेफाली वर्मा ने 64 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने गेंदबाजी में तीनतीन विकेट लेकर टीम की जीत आसान कर दी थी।

स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ मचाया धमाल

हांगकांग के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए। इस पारी की सबसे बड़ी स्टार स्मृति मंधाना रहीं। उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों पर 124 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

स्मृति मंधाना की इस पारी ने न सिर्फ भारत को बड़ी जीत दिलाई, बल्कि उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। भारत ने हांगकांग को सिर्फ 56 रन पर ऑलआउट कर मुकाबला 137 रन से जीत लिया। दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लेकर गेंद से भी शानदार योगदान दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ अब होगी असली परीक्षा

अब Team India के सामने पाकिस्तान की चुनौती है। भारत और पाकिस्तान के बीच Women’s Asia Cup 2026 का मुकाबला 5 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने अपने शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड को हराकर जीत से शुरुआत की है, इसलिए भारतीय टीम उसे हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

भारतीय टीम की नजर अब ग्रुप में अपना दबदबा कायम रखने पर होगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम के पास स्मृति मंधाना , शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ भी फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद होगी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply