BollywoodIndia

​अविनाश मिश्रा को अनफॉलो करने के बाद महाकाल के दरबार पहुंचीं Eisha Singh, मां ने भी लिखी ये बड़ी बात!

टीवी अभिनेत्री ईशा सिंह इन दिनों अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। ईशा सिंह और अभिनेता अविनाश मिश्रा के अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती थीं, लेकिन अब चर्चा है कि दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। ईशा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अविनाश मिश्रा को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से उनके ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं।

​अविनाश मिश्रा को अनफॉलो करने के बाद महाकाल के दरबार पहुंचीं Eisha Singh, मां ने भी लिखी ये बड़ी बात!

पार्टी में सरेआम किया था प्यार का इजहार, अब ईशा ने किया अनफॉलो

गौरतलब है कि अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जीतने की खुशी में एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में अविनाश ने सबके सामने ईशा सिंह से “आई लव यू बेबी” कहा था और जवाब में ईशा ने भी “आई लव यू टू” कहकर सभी को चौंका दिया था। उस समय लोगों को लगा था कि दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है। लेकिन अब ईशा ने इंस्टाग्राम पर अविनाश को अनफॉलो कर दिया है, हालांकि अविनाश अभी भी ईशा को फॉलो कर रहे हैं। इंस्टाग्राम के साथसाथ रेडिट पर भी दोनों के अलग होने की खूब चर्चा हो रही है।

महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं ईशा, लिखी भावुक पोस्ट

इस बीच ईशा सिंह हाल ही में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने अपनी उज्जैन यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, लेकिन इसके साथ लिखे उनके कैप्शन ने सबका ध्यान खींच लिया।

ईशा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “महाकाल के दर्शन करने का लंबे वक्त से इंतजार कर रही थी और भोपाल से होने के नाते उज्जैन बहुत पास है। लेकिन कहते हैं ना, जब तक बुलावा नहीं आता है, आप नहीं जाते। मुझे लगता है कि उनके अपने ही प्लान थे। मुझे उन्होंने तब बुलाया, जब मुझे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मुझे पता है कि उन्हें हर चीज की खबर है और मुझे भरोसा है कि वे हमेशा मेरी रक्षा करेंगे। जय श्री महाकाल, हर हर महादेव।”

ईशा की मां रेखा सिंह की स्टोरी भी हो रही वायरल

ईशा की इस पोस्ट के अलावा उनकी मां रेखा सिंह की एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग इस पूरे मामले से जोड़कर देख रहे हैं। रेखा सिंह ने अपनी स्टोरी में लिखा, “समय हर व्यक्ति को उसके कर्मों का दर्पण जरूर दिखाता है। इसलिए किसी के व्यवहार से खुद को टूटने नहीं देना है। सही तरीका यही है कि शांत रहो और अपने रास्ते पर चलते रहो, क्योंकि उत्तर शब्द नहीं, समय देता है।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply