TrendingUttar Pradesh

​Bank Strike: आज निपटा लें जरूरी काम, 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल! 

​Bank Strike: आज निपटा लें जरूरी काम, 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल! 

लखनऊः बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत कई लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर गुरुवार शाम बैंक कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राधा रानी सिंह रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक के आंचलिक कार्यालय के पास शाम करीब 5:45 बजे प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कर्मचारियों की सभा भी हुई।

यह कार्यक्रम यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के अखिल भारतीय आंदोलन के तहत आयोजित किया गया था। सभा में 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की तैयारियों पर चर्चा की गई। यूनियन सदस्यों ने हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बारिश के बावजूद 150 बैंक कर्मचारी जुटे

प्रदर्शन में बारिश के बावजूद करीब 150 बैंक कर्मचारी शामिल हुए। इनमें लगभग 25 महिला कर्मचारी भी थीं। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। सभा को मनीष कुमार, गुंजेश कुमार, अहमद और नवनीत कुमार समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

संयोजक अरविंद कुमार रामा ने कर्मचारियों से तीन दिवसीय हड़ताल को पूरी ताकत के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

5Day Work Week और OPS की मांग

यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को जल्द लागू करना है। नेताओं के मुताबिक, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की सहमति के बावजूद यह प्रस्ताव करीब ढाई साल से भारत सरकार के स्तर पर लंबित है।

इसके अलावा 12वें द्विपक्षीय समझौते से जुड़े लंबित मुद्दों को जल्द हल करने की मांग भी उठाई गई। यूनियन की प्रमुख मांगों में बैंकों में पर्याप्त नई भर्तियां, ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली, पेंशन अपडेशन और डीए मर्जर शामिल हैं।

ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट

तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए बैंक ग्राहकों को SMS के जरिए अलर्ट कर रहे हैं। ग्राहकों से अपील की जा रही है कि शाखा में जाकर किए जाने वाले जरूरी बैंकिंग काम 25 सितंबर तक निपटा लें, ताकि 28 से 30 सितंबर के दौरान शाखाएं बंद रहने से परेशानी न हो।

ATMUPI समेत डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के चालू रहने की बात कही गई है। ATM, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और बैंक मित्र सेवाएं जारी रहेंगी।

हालांकि, शाखाओं में काउंटर से होने वाले बैंकिंग काम प्रभावित रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी नकद निकासी, जमा या अन्य शाखाआधारित कार्य पहले ही पूरे कर लें।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply