TrendingUttar Pradesh

​Yamuna Expressway Bus Fire: चलती स्लीपर बस में लगी आग, हमीरपुर के इंजीनियर समेत तीन की जिंदा जलकर मौत

​Yamuna Expressway Bus Fire: चलती स्लीपर बस में लगी आग, हमीरपुर के इंजीनियर समेत तीन की जिंदा जलकर मौत

हमीरपुर, अमृत विचार। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर निजी स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने हमीरपुर के कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में हमीरपुर के इंजीनियर मयंक गुप्ता समेत तीन यात्रियों की जलकर मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में राठ निवासी इंजीनियर मयंक गुप्ता, जलालपुर क्षेत्र की सरोज गुप्ता और मुस्करा की ऊषा देवी शामिल हैं। हादसे में कुल नौ यात्रियों की मौत हुई है।

नातिन के जन्मदिन में शामिल होने गई थीं सरोज

बताया गया कि सरोज गुप्ता अपनी नातिन के जन्मदिन में शामिल होने के लिए नोएडा गई थीं। वहीं, ऊषा देवी नोएडा में अपने बच्चों से मिलने के बाद वापस लौट रही थीं। इंजीनियर मयंक गुप्ता भी इसी बस से यात्रा कर रहे थे। हादसे की खबर हमीरपुर पहुंचते ही तीनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उनकी चिंता बढ़ गई।

जेवर के पास बस में लगी भीषण आग

हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर के पास हुआ। दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई यात्री तो किसी तरह बस से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन नौ यात्री अंदर फंस गए और उनकी मौत हो गई।

यात्रियों ने चालकपरिचालक को दी थी जलने की बदबू की जानकारी

पूरे मामले में हमीरपुर निवासी यात्री सुनील कुमार ने जेवर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यात्रियों को बस में जलने जैसी बदबू महसूस हुई थी और उन्होंने इसकी जानकारी चालक व परिचालक को दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद बस को नहीं रोका गया।

पुलिस ने एफआईआर के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और बस चालकपरिचालक की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply