नई दिल्ली। देशभर में बैंक कर्मचारी यूनियनों की ओर से 11 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ है। इससे कैश जमानिकासी, चेक क्लियरेंस और काउंटर से जुड़े कामों में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्या हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें?
बैंक कर्मचारी यूनियनों की सबसे बड़ी मांग 5डे बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। इसके अलावा Performance Linked Incentive स्कीम में बदलाव और अन्य लंबित मुद्दों के समाधान की मांग भी की जा रही है।
ग्राहकों पर क्या असर?
हड़ताल के दौरान शाखाओं में कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है, लेकिन तकनीकी या लेनदेन संबंधी देरी संभव है।
आगे भी हो सकती है हड़ताल
यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल और मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी ऐलान किया है।



