BollywoodIndia

​Bigg Boss 20: Aamrapali Dubey और Mahhi Vij ने उतारी Kanika की नकल, खूब हंसे Salman Khan

टीवी का सबसे चर्चित कॉन्ट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ काफी शानदार चल रहा है। पिछले रविवार यानी 6 सितंबर से शो की शुरुआत हुई है। बीते दिन पहला वीकएंड का वार एपिसोड भी आ गया है। पहला हफ्ता कैसा रहा, सभी घरवालों से सलमान खान ने पूछा। कुछ गेम खेले और टास्क हुए। इस दौरान काफी हंसीमजाक का माहौल रहा है।

​Bigg Boss 20: Aamrapali Dubey और Mahhi Vij ने उतारी Kanika की नकल, खूब हंसे Salman Khan

आम्रपालीमाही की एक्टिंग देख छूटी सलमान की हंसी

बिग बॉस 20 में प्रतिभागियों ने एकदूसरे के साथ बॉन्डिंग पर बात की। इस दौरान सलमान खान के समामने आम्रपाली दुबे और माही विज ने कनिका की नकल उतारी। आपको बताते चलें कि, यह टास्क सलमान खान ने उन्हें दिया था। सलमान खान ने कहा, ‘आम्रपाली और माही, कनिका बनकर एकदूसरे से बात कीजिए’। फिर माही और आम्रपाली ने जिस अंदाज में मिमिक्री की, वह देखकर सलमान खान भी जोरजोर से हंसने लगे।

नेटिजंस को पसंद आया आम्रपाली का अंदाज

हाल ही में जियो हॉटस्टार ने वीडियो शेयर किया है। कनिका की मिमिक्री वाले इस वीडियो पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘आम्रपाली के एक्सप्रेशन गजब के हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आम्रपाली बेस्ट हैं’। वहीं, कुछ लोगों ने माही के अदाकारी को बेस्ट बताया है। इतना ही नहीं, कनिका के फैंस ने भी कमेंट बॉक्स में हाजिरी लगाई है और उन्हें दीवा कहा है।

आज घर से विदा हो सकता है एक सदस्य

रविवार को वीकएंड का वार का दूसरा एपिसोड प्रसारित होगा। आज किसी एक घरवाले की घर से विदाई हो सकती हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए कनिका मान, उदिति सिंह, लव सिंह और अरशिफा खान के नाम नॉमिनेटेड हैं। बिग बॉस ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होता है। वहीं, टीवी पर यह कलर्स चैनल पर देख सकते हैं।
 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply