
सीतापुर। मिश्रिख तहसील क्षेत्र के गोपलापुर गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 10 वर्षीय कृष्णा की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसकी मां गौरी और बहन काजल गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल से गंभीर हालत में लखनऊ भेजा गया है।
घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग घर में मौजूद थे। आग लगते ही घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहतबचाव में जुट गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए मांबेटी को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलने पर एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार और एसडीएम मिश्रिख मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ः



