IndiaUttar Pradesh

​2027 की तैयारी में जुटी BJP, लखनऊ में कोर ग्रुप की हुई बैठक; SIR समेत इन मुद्दों पर फोकस

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने सियासी और संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. लखनऊ बीजेपी कार्यालय में हुई कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और दोनों डिप्टी सीएम समेत वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बैठक में SIR के जरिए मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों, विभिन्न अभियान, पंचायत सम्मेलन, संगठन की चुनावी तैयारियों और NDA के सहयोगी दलों के साथ तालमेल पर चर्चा हुई. सहयोगी दलों की सीटों को लेकर बढ़ती दावेदारी के बीच गठबंधन के भीतर बेहतर समन्वय बनाने पर भी मंथन हुआ.

​2027 की तैयारी में जुटी BJP, लखनऊ में कोर ग्रुप की हुई बैठक; SIR समेत इन मुद्दों पर फोकस

2027 के यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का फोकस संगठन को मजबूत करना, मतदाता सूची पर नजर रखना और सहयोगियों के साथ सीटों के समीकरण साधना है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी यूपी चुनाव में करीब 340350 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि अपने NDA पार्टनर्स को करीब 5560 सीटें देने पर विचार कर रही है.

सीटशेयरिंग पर बातचीत के लिए जमीन तैयार

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने अपने NDA पार्टनर्स के साथ सीटशेयरिंग पर बातचीत के लिए जमीन तैयार करना शुरू कर दिया है और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके दो डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को चार बड़े सहयोगियों के साथ अलगअलग बातचीत करने की जिम्मेदारी दी गई है.

कौन, किस पार्टी से कर सकता है बात?

हालांकि अभी यह खुलासा नहीं किया गया है कि कौन किस सहयोगी पार्टी से बात करेगा, लेकिन सूत्रों की मानें तो सीएम योगी राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी से बातचीत करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल के साथ बातचीत करने का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद से बात करेंगे, जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से बात करेंगे.

2022 में 70% था अपना दल का सक्सेस रेट

अगर बीजेपी के सहयोगियों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो अपना दल का सक्सेस रेट 70 प्रतिशत था. उसने साल 2022 के चुनाव में 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 12 सीटें जीती थीं. इसी तरह संजय निषाद की निषाद पार्टी का सक्सेस रेट 60 प्रतिशत था. उनकी पार्टी ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 6 सीटें जीती थीं. वहीं, जयंत चौधरी की RLD, जो उस समय सपा के साथ थी और पश्चिमी यूपी तक ही सीमित थी, उसका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था.

आरएलडी का सक्सेस रेट सिर्फ 24 प्रतिशत था. उसने कुल 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ 8 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी, जबकि ओपी राजभर की SBSP का सक्सेस रेट 31 प्रतिशत था. एसबीएसपी ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 6 सीटों पर ही जीत मिली थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply