IndiaUttar Pradesh

​UP चुनाव से पहले BJP का सीट शेयरिंग प्लान तेज, नितिन नबीन से मिलीं अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर मंथन तेज कर दिया है. इसी कड़ी में अपना दल के नेता ने शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान यूपी की आगामी राजनीतिक रणनीति और सामाजिकजनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई. माना जा रहा है. इस मुलाकात में सीटों को लेकर चर्चा हुई होंगी.

​UP चुनाव से पहले BJP का सीट शेयरिंग प्लान तेज, नितिन नबीन से मिलीं अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल

इससे पहले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपने आवास पर अपना दल के नेता और योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात की थी. वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी हाल के दिनों में अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं.

नितिन नबीन से मिलीं अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी आगामी राजनीतिक रणनीतियों एवं सामाजिक और जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर लंबी और सार्थक चर्चा हुई.

आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी आगामी राजनीतिक रणनीतियों एवं सामाजिक और जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर लंबी और सार्थक चर्चा हुई। https://t.co/UJdtK7xaGp

— Anupriya Patel November 21, 2026

भाजपा 2027 के चुनाव को देखते हुए अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों का गणित जल्द तय करना चाहती है. सहयोगी भी यही चाहते हैं की सीटों का बंटवारा जल्दी हो जाए जिससे उम्मीदवारों का चयन करने में आसानी हो. इसी रणनीति के तहत गठबंधन के नेताओं के साथ मुलाकातों का सिलसिला तेज हुआ है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply